भाजपा मीडिया टीम में बदलाव: आशीष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी, लोकेन्द्र पाराशर प्रदेश मंत्री और ललिता यादव प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
भाजपा मीडिया टीम में बदलाव: आशीष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी, लोकेन्द्र पाराशर प्रदेश मंत्री और ललिता यादव प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं

BHOPAL. चुनावी साल में भाजपा संगठन में कसावट लाने में जुटा हुआ है। इसके चलते ही प्रदेश भाजपा मीडिया टीम में बदलाव किया गया है। आशीष अग्रवाल को मीडिया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। अभी तक प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे लोकेंद्र पाराशर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए आशीष अग्रवाल ग्वालियर जिले से आते हैं। वे वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता थे।  छतरपुर की पूर्व विधायक ललिता यादव को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद की गई है। 







— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) April 29, 2023





वर्तमान में ये संभाल रहे है जिम्मेदारी





बता दें इस वर्ष प्रदेश में होने वाले चुनाव में मीडिया टीम के साथ सोशल मीडिया को कांग्रेस पर हमला करने और उनके बयानों का तुरंत जवाब देने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में नरेंद्र शिवाजी पटेल, जवाहर प्रजापति, प्रशांत तिवारी, अनिल पटेल, विवेक तिवारी, सचिन सक्सेना, आशीष तिवारी, दीपक जैन, जुगल किशोर शर्मा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मदारी संभाल रहे हैं।



Change in BJP organization ललिता यादव प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेन्द्र पाराशर प्रदेश मंत्री प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भाजपा संगठन में बदलाव Lalita Yadav State Vice President Lokendra Parashar State Minister State Media Incharge Ashish Aggarwal