शादी से ठीक पहले दुल्हन गायब, जिसे 'बेटे जैसा' माना वही शख्स ले उड़ा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
शादी से ठीक पहले  दुल्हन गायब, जिसे 'बेटे जैसा' माना वही शख्स ले उड़ा

Indore. दूल्हे राजा दुल्हन ले जाने की तैयारी में शेरवानी धारण कर रहे थे, पगड़ी कसवा रहे थे। दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर के लिए निकली। फिर ऐसी निकली कि लौटी ही नहीं।



बैंड, बाजा, बरात सब आंखे बिछाए दुल्हन का रास्ता देखते रहे। जब मिनटों का इंतजार  घंटों में बदल गया तो सभी को अनिष्ट की आशंका ने घेर लिया। शुरुआती छानबीन में ही पता चल गया कि दुल्हन फिलहाल तो नहीं लौटेगी। उसे कोई साथ ले उड़ा है। घर वालों को शंका है कि जो लेकर गया वो वही है जिसे वे 'बेटे जैसा' मानते थे। खैर, दुल्हन के गायब होते ही दूल्हे का धैर्य जवाब दे गया। पहले तो हंगामा हुआ, फिर समझाइश का दौर चला। दूल्हे ने दुल्हन के परिवार वालों को प्लान बी दिया कि जो चली गई उसे छोड़िए, किसी दूसरी लड़की से शादी करवा दीजिए। मैं क्या मुंह लेकर अपने घर लौटूं। हालांकि कि दूल्हे की यह मंशा भी पूरी नहीं हो पाई क्योंकि कोई और विकल्प उसे मिला नहीं। 




थाने से भी निराशा




सारी पारिवारिक मशक्कत के बाद  भी जब बात नहीं बनी तो मामला  बुधवार आधी रात को एमजी रोड थाने पहुंचा। पुलिस ने दूल्हे से कहा शिकायत लिखित में दीजिए। दूल्हे ऐसा नहीं कर पाए। अंततः पुलिस ने यह  कहकर लौटा दिया कि दुल्हन बालिग है, अपनी जिंदगी जीने के लिए स्वतंत्र है, इसमें पुलिस कुछ नहीं कर सकती। उधर, दुल्हन वालों को पता चला कि मामला थाने में है तो वे भी पहुंच गए और अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने इतना जरूर कहा कि-जिस पर शंका है वो तो हमारे बेटे जैसा था।  मामला उज्जैन से इंदौर आई बरात का है। दूल्हे राजा खिलाड़ी हैं और बरात  लेकर छावनी क्षेत्र में आए थे। फिलहाल वे खाली हाथ लौट गए हैं। 


इंदौर Indore Ujjain police Bride Beauty दुल्हन गायब groom parlour marrige छावनी बरात लौटी