/sootr/media/post_banners/5f9751168b8cafa6907b2d77b5a17624141f0304ad5ce5d25341a0c3b650e328.jpeg)
उज्जैन. महाकाल मंदिर में BSF के एक जवान ने मंदिर समिति के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। दरअसल कर्मचारी अपने बुजुर्ग माता पिता को टिकट के बिना मंदिर में एंट्री करा रहा था। जब कर्मचारियों ने उसे टोका तो उसने जमकर हाथापाई की। महाकाल मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है।
उज्जैन में महाकाल मंदिर में #BSF जवान की दादागिरी। माता-पिता को टिकट के बिना एंट्री कराने पर कर्मचारियों ने टोका तो जवान ने चलाए लात-घूंसे। #MadhyaPradesh#Ujjain@BSF_Indiapic.twitter.com/JMH2LIV6Rx
— TheSootr (@TheSootr) April 4, 2022
पहले बहस, फिर हुई हाथापाई
महाकाल मंदिर के गेट के पास दर्शन करने वालों की भीड़ लगी हुई थी। इसी बीच दोपहर में इंदौर का एक BSF जवान अपने माता-पिता के साथ मंदिर में प्रवेश करने लगा। लेकिन उसके पास टिकट नहीं थी। इसलिए मंदिर समिति के कर्मचारियों ने उससे टिकट के लिए पूछा। पहले जवान ने कर्मचारियों से बहस की और फिर मारपीट पर उतर आया। दोनों पक्षों ने महाकाल थाना परिसर में शिकायत की है।
आने-जाने के सिर्फ 2 गेट, इसलिए हो रही परेशानी
महाकाल मंदिर का विस्तारीकरण हो रहा है। इसलिए फिलहाल आने-जाने के कई गेट बंद हैं। सामान्य दर्शनार्थी शंख द्वार के पास से और वीआईपी दर्शनार्थी प्रोटोकॉल की रसीद बनवाकर गेट नंबर-5 से एंट्री कर रहे हैं। दो ही गेट होने से भक्तों की भीड़ लगातार बनी रहती है। इसलिए कई बार श्रद्धालुओं के बीच विवाद की स्थिति बन जाती है।