ये इंसानियत की मौत है: ट्रॉली से बांधकर घसीटते हुए ले गए गाय का शव, 2 सस्पेंड

author-image
एडिट
New Update
ये इंसानियत की मौत है: ट्रॉली से बांधकर घसीटते हुए ले गए गाय का शव, 2 सस्पेंड

आगर मालवा (Agar Malwa) में गाय के शव के साथ अमानवीयता का एक मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नगर पंचायत के कर्मचारी गाय के शव को सड़क पर ट्रॉली से घसीटते हुए ले जा रहे हैं। इसके बाद लोगों ने इस पर नाराजगी जताई तो प्रशासन ने मामले में संज्ञान लेते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। हालांकि, अभी इसका पता नहीं चला है कि कर्मचारी शव को इस तरह खींच कर क्यों ले जा रहे थे।

बड़ौद से डग मार्ग का है वीडियो

ये वीडियो बड़ौद से डग की ओर जाने वाले मार्ग का है। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बड़ौद नगर परिषद के सीएमओ (CMO) इकरार अहमद ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल लापरवाह कर्मचारी ट्रैक्टर ड्राइवर इकबाल और कर्मचारी राजू को निलंबित कर दिया है। 

गौशाला Cow Agar बड़ौद agar malwa cow carcass ट्रॉली से शव को खींचा गाय का शव The Sootr