छतरपुर में रेप केस गर्माया, OBC महासभा की वीडी शर्मा को तू-तड़ाक शैली में चुनौती

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
छतरपुर में रेप केस गर्माया, OBC महासभा की वीडी शर्मा को तू-तड़ाक शैली में चुनौती

हिमांशु अग्रवाल, छतरपुर. यहां एक रेप केस का मामला गरमा गया है। 19 फरवरी को एक महिला ने ब्रह्मेश्वर धाम के पुजारी लवलेश तिवारी पर रेप का आरोप लगाया। लवलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, बाद में छोड़ भी दिया गया। 20 फरवरी को नया मामला सामने आया। जिस महिला ने लवलेश पर रेप का आरोप लगाया था, उसके पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया गया। जिस पति पर आरोप लगे, वो OBC महासभा का कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता के साथ महासभा के जिला अध्यक्ष और प्रदेश सचिव को भी आरोप बनाया गया। फिर क्या था, अपने पदाधिकारी पर आरोप लगते देख ओबीसी महासभा ने जमकर विरोध जताया। इतना ही नहीं, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।





मध्य प्रदेश में सरकार ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर जूझ रही है। मामला हाईकोर्ट में है। इसके चलते पंचायत चुनाव भी नहीं हो पाए। अब ओबीसी महासभा द्वारा बीजेपी के खिलाफ आंदोलन करना पार्टी के लिए महंगा साबित हो सकता है। 





छतरपुर में ये हुआ: 21 फरवरी को OBC महासभा के कार्यकर्ताओं ने बाकायदा रैली निकाली, इसमें कई लोग जुटे। इन लोगों ने बीजेपी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।





किसने क्या कहा?





महेंद्र सिंह लोधी (ओबीसी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य): ओबीसी महासभा, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य- वीडी शर्मा सुन ले कान खोल के, तेरे घर में भी बहू-बेटियां है, ये हिंदू समाज और ओबीसी महासभा किसी पर अन्याय नहीं करती। सबके घर में बहू-बेटियां हैं, इसको न्याय दिलाने के लिए सबको सामने आना होगा। हमको सड़कों पर आना होगा। अगर उच्च वर्ग वाले भी न्याय प्रिय हैं तो उनको भी सड़क पर आना होगा। अगर ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य न्यायप्रिय हैं तो इसमें आएंगे। 





एक अन्य पदाधिकारी बोला: वीडी शर्मा कान खोलकर सुन लो, तुमको जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ेगा। तुम्हारा विरोध क्या, हम तुमको कहीं घुसने नहीं देंगे। वीडी शर्मा कान खोलकर सुन लो, भोपाल हो, छतरपुर हो या प्रदेश का कोई जिला हो, तुम्हारे खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा। हमारे भाइयों के खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है। ये अत्याचार है। मेरी सभी से यही अपील है कि एकजुट रहें, बंद मुट्ठी की तरह रहें, कोई आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। जय भीम, जय भारत, जय शिवाजी....। हम खून देना भी जानते हैं और खून लेना भी जानते हैं। वीडी शर्मा कान खोलकर सुन लो, मौका पड़ा तो तुमको काट भी डालेंगे। 





ये आवाजें भी आईं: रैली में कई लोगों ने अपनी बात रखी। एक वीडियो में सिर्फ आवाज आई, पर बोलते हुए चेहरा नहीं दिखा। इन्होंने कहा कि समझते जाहिए, सुनते जाइए कि ये मुद्दा कहां जाएगा। जब हम विधायकों को चुनते हैं तो हमारी समस्या का निराकरण कौन करेगा। हमें ढकेल दो भोपाल में, हम सरकार बन जाएंगे क्या? कौन बनाता है सरकार...जनपद, जिला, ग्राम पंचायत। 





बृजेंद्र सिंह यादव (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, OBC महासभा): छतरपुर में ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल और नरेंद्र पटेल ने पिछड़ा वर्ग की बहन के साथ हुए दुष्कर्म की आवाज उठाई, तो इन पर (जिलाध्यक्ष) ही खजुराहो में झूठा केस दर्ज कर दिया गया। ओबीसी महासभा के जो कार्यकर्ता रेप के खिलाफ जो आवाज उठा रहे हैं, उन्हीं के खिलाफ मनगढ़ंत केस दर्ज कर दिया। आज पूरे प्रदेश से ओबीसी महासभा के जुटे हैं। हम लोग अभी छतरपुर में आंदोलन कर रहे हैं। शासन-प्रशासन को 7 दिन का वक्त दिया है। अगर फर्जी केस वापस नहीं होंगे तो पूरे मध्य प्रदेश में उग्र आंदोलन करेंगे, प्रदेश बंद करेंगे। हमारी बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है, उनके लिए आवाज उठाने वालों के खिलाफ ही केस दर्ज किया जा रहा है। वीडी शर्मा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हैं और खजुराहो से सांसद हैं। उनके नुमाइंदों ने ही थाने में केस दर्ज करने के लिए दबाव बनाया, इसलिए हमारा अभियान शर्मा के खिलाफ भी है।



VD Sharma वीडी शर्मा rape case Chhatarpur छतरपुर protest प्रदर्शन OBC Mahasabha ओबीसी महासभा रेप केस priest पुजारी MP BJP President Brahmeshwar Dham ब्रह्मेश्वर धाम Lavlesh Tiwari मप्र बीजेपी अध्यक्ष लवलेश तिवारी