इंदौर में शहर महिला कांग्रेस को मिली सबसे युवा अध्यक्ष साक्षी शुक्ला, पूर्व पार्षद अनिल शुक्ला की बेटी हैं साक्षी

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
इंदौर में शहर महिला कांग्रेस को मिली सबसे युवा अध्यक्ष साक्षी शुक्ला, पूर्व पार्षद अनिल शुक्ला की बेटी हैं साक्षी

संजय गुप्ता, INDORE. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने 28 जनवरी, शनिवार को इंदौर शहर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर साक्षी शुक्ला को नियुक्त किया है। साक्षी शहर महिला कांग्रेस की अब तक की सबसे युवा व कम उम्र की अध्यक्ष हैं। उनकी उम्र मात्र 30 वर्ष हैं। वह कांग्रेस के नेता और पूर्व पार्षद अनिल शुक्ला की बेटी और शहर  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंडित कृपाशंकर शुक्ला की पोती हैं और पेशे से अधिवक्ता हैं। कॉलेज में उनके द्वारा विद्यार्थियों को कांग्रेस की रीति-नीति और देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान की जानकारी दी जाती रही है। 



कमलनाथ गुट की है साक्षी



बता दें कि साक्षी कमलनाथ गुट की है। पिछले इंदौर नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस की ओर से उन्हें वार्ड 7 से पार्षद पद का प्रत्याशी भी बनाया गया था, लेकिन उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। वह कृपाशंकर शुक्ला के भतीजे की बेटी है। कमलनाथ की पसंद की वजह से साक्षी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि कृपाशंकर स्वयं अपनी सगी पोती सांभवी के लिए यह ​जिम्मेदारी दिलवाने के लिए प्रयासरत् थे।  



ये भी पढ़ें...






लगातार हो रही अनबन के बीच जया तिवारी को हटाया गया



साक्षी शुक्ला की नियुक्ति पर इंदौर के सभी कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और महिला कांग्रेस अध्यक्षा विभा पटेल जी का आभार माना है। कुछ महीने पहले ही शहर महिला कांग्रेस बनी जया तिवारी को पद से हटा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि तिवारी और शहर अध्यक्ष रहे विनय बाकलीवाल के बीच में बिल्कुल भी नहीं पट रही थी। लगातार कांग्रेस में अनबन की वजह से तिवारी की छुट्टी हो गई।



बागड़ी का पुतला जलाने के मामले में मौके पर मौजूद नेताओं को नोटिस नहीं दिया



इंदौर में एक दिन के लिए कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पद पर रहे अरविंद बागड़ी का पुतला जलाना ​और नारेबाजी को लेकर कांग्रेस ने कार्रवाई की। विनय बाकलीवाल समेत 8 नेताओं को नोटिस जारी हुए हैं। लेकिन अब सामने आ रहा है कि इस नोटिस देने में भी खेल हो गया है, जिन नेताओं को नोटिस दिया गया हैं, इसमें 2 नेता संजय बाकलीवाल, इम्तियाज बेलिम तो मौके पर ही नहीं थे और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर बैठक ले रहे थे। वहीं मौके पर जो नेता थे, उन्हें नोटिस ही जारी नहीं हुए हैं। इस पूरे मामले में अब कुछ नेताओं ने कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल को लिखित शिकायत भेज दी है। 


President of Indore City Mahila Congress MP News Madhya Pradesh Congress Committee कृपाशंकर शुक्ला की पोती एमपी न्यूज सबसे युवा अध्यक्ष बनी साक्षी शुक्ला इंदौर शहर महिला कांग्रेस का अध्यक्ष पद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी granddaughter of Kripashankar Shukla Sakshi Shukla became youngest president
Advertisment