जयंत मलैया के 75वें जन्मदिन पर विजयवर्गीय बोले- नोटिस देकर BJP ने गलती की, माफी चाहता हूं; CM शिवराज ने कहा- आपके बिना दमोह अधूरा

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
जयंत मलैया के 75वें जन्मदिन पर विजयवर्गीय बोले- नोटिस देकर BJP ने गलती की, माफी चाहता हूं; CM शिवराज ने कहा- आपके बिना दमोह अधूरा

Damoh. मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के 75वें जन्मदिन के मौके पर अमृत महोत्सव का आयोजन एकलव्य विवि में किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहंचे। विजयवर्गीय ने मलैया के राजनीतिक जीवन को याद किया और इसके साथ ही दमोह उपचुनाव में जयंत मलैया को मिले नोटिस पर हाथ जोड़कर माफी मांगी।



दशकों में तैयार होते हैं ऐसे लोग- कैलाश विजयवर्गीय



कैलाश ने कहा कि जयंत मलैया को शायद विश्वास नहीं होगा, लेकिन मैं यह बात बताना चाहता हूं कि जब उन्हें बीजेपी ने नोटिस दिया था, तब आपने मुझसे कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन मैंने प्रदेश के नेताओं से कहा था कि यह बहुत गलत हुआ है। जयंत मलैया जैसे नेताओं को तैयार होने में दशकों लग जाते हैं, तपस्या करनी पड़ती है, तब जाकर जयंत मलैया जैसे लोग तैयार होते हैं। मैं नाखुश था, इसलिए मैंने प्रदेश से लेकर दिल्ली तक इस बात की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति भूल कर सकता है, इसलिए पार्टी भी भूल कर सकती है और इसलिए मैं बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री होने के नाते आपसे दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।




publive-image

जन्मदिन पर जयंत मलैया का अभिवादन करते कैलाश विजयवर्गीय।




आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं






शिवराज बोले- मलैया के बिना दमोह अधूरा है दमोह



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जयंत मलैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उन्हें एक बेहतर नेता बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयंत मलैया ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें देखते ही प्यार हो जाए। हर महत्वपूर्ण काम के लिए मैंने केवल जयंत मलैया को ही चुना। चाहे उद्योग मंत्री रहे हो, चाहे जल संसाधन मंत्री या फिर वित्त मंत्री। हर महत्वपूर्ण काम उनसे ही करवाया। ये बात सच है कि दमोह जयंत मलैया के बिना अधूरा है। कार्यक्रम के दौरान शिवराज से कई बार पूछा कि गया कि क्या 2023 विधानसभा चुनाव में मलैया को टिकट मिलेगा, इस पर हर बार शिवराज ने अभिवादन में हाथ जोड़ लिया।




publive-image

जयंत मलैया के जन्मदिन के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और सुमित्रा महाजन।




राहुल सिंह की हार पर मलैया परिवार को माना था दोषी



2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल सिंह ने पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया को हराया था। इसके बाद जब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ तो कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद दमोह के कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी ने उन्हें दमोह से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया और 2021 में दमोह में उपचुनाव हुआ। उस दौरान जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने भी बीजेपी से टिकट के लिए प्रयास किए थे, दमोह में मेडिकल खोलने के मुद्दे पर राहुल सिंह ने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दिया था, इसलिए राहुल सिंह को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया और उपचुनाव में राहुल सिंह कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन से चुनाव हार गए। 



चुनाव परिणाम आने के बाद ही राहुल सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया और उनके परिवार को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था। पार्टी के नेताओं के पास शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद प्रदेश संगठन ने जयंत मलैया को नोटिस जारी किया था और उस नोटिस का जवाब भी पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने दिया था। हालांकि, 2 महीने बाद नोटिस निरस्त कर दिया गया।




publive-image

जयंत मलैया के जन्मदिन के मौके पर दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल (दाएं)।




विजयवर्गीय ने गुजरात विजय को बताया गौरव



भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पुरानी बात हो गई, गुजरात चुनाव की बात की जाए तो अच्छा रहेगा। बीजेपी लगातार 7 बार से गुजरात में सरकार बना रही है, यह बहुत गौरव की बात है। दूसरी पार्टियों को भी इससे सीख लेना चाहिए। बीजेपी महासचिव अल्पप्रवास के दौरान जबलपुर पहुंचे थे। 




 


MP News दमोह न्यूज Kailash Vijayvargiya Apolozised to Jayant Malaiya Jayant Malaiya Birthday Jayant Malaiya By Election Controversy कैलाश विजयवर्गीय की जयंत विजयवर्गीय से माफी जयंत मलैया जन्मदिन जयंत मलैया दमोह उपचुनाव विवाद Shivraj Singh Chouhan and Jayant Malaiya शिवराज सिंह चौहान और जयंत मलैया
Advertisment