सागर में संत रविदास महाकुंभ में सीएम बोले- 100 करोड़ रुपए से बनेगा संत रविदासजी का मंदिर, संत की सारी सीखें भी उकेंरी जाएंगी

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
सागर में संत रविदास महाकुंभ में सीएम बोले- 100 करोड़ रुपए से बनेगा संत रविदासजी का मंदिर, संत की सारी सीखें भी उकेंरी जाएंगी

 SAGAR. संत रविदास महाकुंभ 8 फरवरी, बुधवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सहभागिता कर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। उन्होंने संत शिरोमणि रविदासजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी आरती की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 291 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।  सीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश की धरती पर 100 करोड़ रुपए की लागत से रविदास का विशाल और भव्य मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए मकरोनिया के बरदुआं में जमीन भी देख ली गई है। मंदिर में रविदासजी की सारी सीखें उकेरी जाएंगी। 





SC के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ाकर 8 लाख रुपए की





मुख्यमंत्री ने यहां मध्यप्रदेश जल निगम की शाहगढ़-बंडा समूह जल प्रदाय योजना का भूमि पूजन किया, जिसकी लागत 291 करोड़ 25 लाख रुपए है। संत रविदास महाकुंभ सदर मुहाल स्थित कजलीवन मैदान में हुआ। कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि संत शिरोमणि का जन्म काशी में हुआ था। इसलिए काशी तक तीर्थयात्रा ट्रेन चलाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने SC बच्चों की स्कॉलरशिप 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए करने की घोषणा भी की। इसके बाद मंच से नीचे आकर संतों पर पुष्प वर्षा की और कन्या पूजन भी किया। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, संत शिरोणमणि रविदास के विचारों को आज बीजेपी चरितार्थ कर रही है।





ये खबर भी पढ़ें...











शिवराज बोले- कांग्रेस सिर्फ बातें करती है





मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत रविदासजी की सीख है कि सभी को बराबर मानो। उन्होंने कहा- ऐसा चाहूं राज मैं, जहां सभन को मिलै अन्न, छोट बड़न सभ सम बसै, रविदास रहे प्रसन्न... यह संदेश संत शिरोमणि रविदास जी ने दिया। हम ऐसे समाज की स्थापना के लिए संकल्पित हैं। कांग्रेस सिर्फ SC समर्थन की बड़ी-बड़ी बातें करती है, कांग्रेस ने कभी गरीबों को अन्न दिया क्या? हमने दिया अपना कर्तव्य समझकर, एहसान नहीं किया। हमारी विकास यात्राएं निकल रही हैं। गांव-गांव जा रही हैं। अगर कोई वंचित रह गया हो तो हर एक का नाम विकास यात्रा में ही जोड़ दिया जाएगा।



 





कांग्रेस और कमलनाथ पर साधा निशाना





यहां (सागर) धनप्रसाद अहिरवार का मर्डर हुआ था। अपराधी पकड़े नहीं थे। विधवा बहन को पैसे दिए नहीं थे। उस समय मैं मुख्यमंत्री नहीं था। आंदोलन किए, कमलनाथ के कानों में जू नहीं रेंगी। ऐसे लोग, जिन्होंने हमें छला है वोट के लिए, उनसे मैं रोज सवाल पूछ रहा हूं। हमारी देखादेखी उन्होंने भी रविदास कुंभ किया था। लेकिन, इन्होंने संत का स्वागत किया था क्या? संत के चरण में झुके थे क्या? ये अरबपति, खरबपति... कहां संतों के सामने झुकेंगे। संतों का अपमान कमलनाथ ने किया। सवा साल में सिर्फ वादे और प्रदेश को लूटने का काम किया। सागर के लिए रवाना होने से पहल सीएम शिवराज ने भोपाल में कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा- राहुल और कमलनाथ के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस होल्ड पर है। जनता भी इन्हें होल्ड पर रख देगी।  



CM Shivraj announcement सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा CM news सीएम न्यूज संत रविदास महाकुंभ Saint Ravidas Mahakumbh 100 crores built Saint Ravidasji temple 100 करोड़ से बनेगा मंदिर संत रविदासजी का विशाल मंदिर