/sootr/media/post_banners/e065fc6fe7d581b94ff88db58ede7096061399ee1afd82f65b5f1627541b194a.png)
भोपाल. कांग्रेस (Congress) ने 5 अक्टूबर को उपचुनाव (By Election) के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। खंडवा लोकसभा सीट से पार्टी ने विधायक राजनारायण सिंह (Rajnarayan Singh) पर भरोसा जताया है। जबकि अलीराजपुर जिले की जोबट (Jobat) विधानसभा सीट से कांग्रेस ने महेश पटेल (Mahesh Patel) को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही सतना जिले की रैगांव (Raigaon) विधानसभा सीट से पार्टी ने कल्पना सिंह (Kalpana Verma) को उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह राठौर को पृथ्वीपुर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया था।
राजनारायण होंगे खंडवा से मैदान में
खण्डवा-मांधाता से तीन बार के विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह (Rajnarayan Singh) पर कांग्रेस ने दांव खेला है। 1985 से 90 तक फिर 1998 से लेकर 2008 तक लगातार मांधाता क्षेत्र के उन्होंने प्रतिनिधित्व किया। राजनारायण, दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के खास माने जाते हैं। इनकी राजपूतों (Rajput) और गुर्जरों (Gurjar) पर जबरदस्त पकड़ है। हालांकि, अरुण यादव से इनके अनबन के जो रिश्ते हैं वह काफी पुराने हैं। सूत्र बताते हैं कि हर बार चुनाव में अरुण यादव इनके लिए अंदरूनी तौर पर राजनीतिक नुकसान पहुंचाते आए हैं। मांधाता विधानसभा उपचुनाव 2020 में इनके पुत्र उत्तम पाल सिंह खड़े हुए थे। बताया जाता है कि अरुण यादव और उनके समर्थकों के विरोध के कारण वो चुनाव हार गए थे।
सर्वे के आधार पर टिकट
सतना जिले की रैगांव (एससी) सीट पर कल्पना वर्मा का नाम घोषित किया गया है। कल्पना वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की उम्मीदवार रही हैं। उस बार वे भाजपा के जुगुल किशोर बागरी से लगभग 18 हजार मतों के अंतर से पराजित हुई थी। जबकि अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी) सीट पर महेश पटेल को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने सर्वे रिपोर्ट के आधार पर दोनों उम्मीदवारों पर दांव खेला है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 2 नवंबर को मतों की गिनती होगी। इससे पहले नामांकन पत्र भरने का काम 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा, जो 8 तक चलेगा। 13 अक्टूबर तक नाम वापस लेने की अंतिम तारीख हैं।
अरुण यादव से बात हो गई है- राजनारायण
खण्डवा लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए ठाकुर राजनाथ सिंह ने द सूत्र से खास बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए पूरी तरीके से तैयार है। अरुण यादव से भी बात हो गई। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता साथ है, महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दे किसानों आंदोलन जैसे तमाम मुद्दे लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे।
टिकट मिलते ही क्या बोले राजनारायण सिंह@INCMP@BJP4MP@MPArunYadav@IYCMadhya@MpPMC@SevadalMP#byelection_MPpic.twitter.com/JiKSpIDzm3
— TheSootr (@TheSootr) October 5, 2021