/sootr/media/post_banners/0009426dee81f0c63cb3728e3b01222dced529ad7bd40a2fd821a96a3ad5df6d.jpeg)
BHOPAL. प्रदेश में चुनावी चौसर की बिसात बिछने लगी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन सीटों पर नजर गड़ाई हैं जो पार्टियों के मजबूत गढ़ माने जाते हैं। बीजेपी अबकी बार 200 पार के नारे के साथ कांग्रेस के किले ध्वस्त करने की रणनीति पर काम कर रही है तो कांग्रेस बीजेपी के गढ़ ढहाने की फिराक में है। प्रदेश में मिशन 2023 फतह करने के लिए चालीस का चक्कर है। बीजेपी—कांग्रेस ने पहले चरण में एक-दूसरे की उन चालीस सीटों का चक्कर लगाना शुरु किया है अभेद मानी जा रही हैं।
बीजेपी की इन 20 सीटों पर कांग्रेस की नजर
- गोविंद सिंह राजपूत — सुरखी
कांग्रेस की इन सीटों पर बीजेपी का निशाना
- डॉ गोविंद सिंह — लहार
ढह जाएंगे कांग्रेस के किले
बीजेपी नेताओं का दावा है कि इस बार कांग्रेस के सारे किले ढह जाएंगे। पार्टी अबकी बार 200 पार के नारे के साथ आगे बढ़ रही है।बीजेपी के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा अजेय चेहरा है जिसके आगे कांग्रेस ढेर हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार के जनकल्याणकारी कामों से जनता खुश है। इसलिए इस बार पार्टी 200 पार के बहुमत के साथ ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।
कांग्रेस के साथ जनता का हाथ
वहीं कांग्रेस का दावा है कि इस बार बीजेपी के सभी गढ़ ढहने वाले हैं। ये चुनाव जनता और बीजेपी के बीच का है। कांग्रेस ने जनता से सिर्फ सच्चाई का साथ देने को कहा है। जनता जानती है कि बीजेपी ने किस तरह से पिछले दरवाजे से सौदा कर सरकार बनाई थाी। उपचुनावों में तो सरकार ने धनबल और सरकारी मशीनरी से चुनाव जीता था लेकिन आम चुनावों में उसको जनता की ताकत दिख जाएगी।