कांग्रेस ने बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह को बताया आतंकवादी, कांग्रेस मीडिया इंचार्ज ने कहा-बीजेपी ने आतंकवादी को टिकट क्यों दिया?

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
कांग्रेस ने बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह को बताया आतंकवादी, कांग्रेस मीडिया इंचार्ज ने कहा-बीजेपी ने आतंकवादी को टिकट क्यों दिया?

BHOPAL. मध्यप्रदेश के चुनावी साल में पार्टी नेताओं द्वारा दंगों पर बयानबाजी शुरू हो गई है। इस बार कांग्रेस ने बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी बताया है। कांग्रेस मीडिया इंचार्ज केके मिश्रा ने कहा- कि कांग्रेस पर दंगा फैलाने के आरोप लगाने वाले स्वयं आतंकी को टिकट क्यों दिया है? आतंकवादी प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी ने टिकट क्यों दिया था? उन्होंने आगे कहा कि- क्या आलोक शर्मा का वीडियो क्या मोहब्बत का संकेत दे रहा हैं।



कांग्रेसी का वीडियो होने पर लगा जाता रासुका



कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि- आलोक शर्मा का वीडियो क्या मोहब्बत का संदेश दे रहा है। यदि ऐसा कोई वीडियो किसी कांग्रेसी का होता, तो अब तक भोपाल कलेक्टर उस पर रासुका लगा देते। ये प्रमाण नाकाफी हैं क्या? दंगे कौन करवाता है, आतंकवादी गतिविधियों को कौन प्रोत्साहित करता है?



फैसला सिर्फ कोर्ट ही सुनाते हैं- बीजेपी



बीजेपी प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने केके मिश्रा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा- कि कानून के राज में कोई भी व्यक्ति फैसले नहीं सुना सकता है। आज भी फैसला सुनाने का अधिकार सिर्फ कोर्ट को है। इस तरह की भाषा बोलने से सभी को बचना चाहिए। देश में सिर्फ संविधान का राज है। यहां की जनता जनादेश देकर सरकार बनाती है और निर्णय न्यायालय ही करती हैं।



विवादास्पद बयानों में छाई रहती है सांसद प्रज्ञा



बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने विवादास्पद बयानों को लेकर आए दिन सुर्खियों पर छाई रहती है। इससे पहले भी प्रज्ञा सिंह ने एक निजी कार्यक्रम में कहा था कि हिंदुओं को अपने घरों में चाकुओं को धारदार बनाकर रखना चाहिए। हिंदुओं की गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। उनका कहना है कि सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार है।



लव जिहाद का जवाब देना जरूरी



सांसद प्रज्ञा सिंह ने ‘लव जिहाद’ पर बयान देते हुए कहा - हम हिंदू भी प्रेम करते हैं। हम भगवान से प्रेम करते हैं, संन्यासी अपने प्रभु से प्रेम करता है। संन्यासी कहते हैं कि ईश्वर की बनाई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों का अंत करो, अन्यथा प्रेम की सच्ची परिभाषा यहां नहीं बचेगी। तो लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दो। अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ।


भोपाल न्यूज Congress News MP News पीसीसी मीडिया इंचार्ज केके मिश्रा Bhopal News बीजेपी प्रज्ञा सिंह PCC media incharge kk mishra एमपी न्यूज कांग्रेस न्यूज bjp pragya singh