MP उपचुनाव: कांग्रेस ने पृथ्वीपुर से दिवंगत MLA ब्रजेंद्र सिंह के बेटे नितेंद्र को उतारा

author-image
एडिट
New Update
MP उपचुनाव: कांग्रेस ने पृथ्वीपुर से दिवंगत MLA ब्रजेंद्र सिंह के बेटे नितेंद्र को उतारा

भोपाल. मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव का सरगर्मियां तेज हो गई है। तीन विधानसभा और खंडवा लोकसभा सीट पर चुनाव होना है। इसी कड़ी में 2 अक्टूबर को पूर्व सीएम कमलनाथ (CM Kamalnath) के बंगले पर कांग्रेस की बैठक हुई। इस बैठक के बाद कांग्रेस (Congress) ने पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने दिवंगत कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर (MLA Brajendra Singh) के बेटे पर भरोसा जताकर इस सीट से नितेंद्र सिंह राठौर (Nitendra Singh) को टिकट दिया है।

दमोह उपचुनाव में ब्रजेंद्र सिंह का निधन

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने एक लैटर जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने नितेंद्र सिंह के नाम पर मुहर लगाई है। नितेंद्र सिंह के पिता ब्रजेंद्र सिंह का निधन दमोह विधानसभा उपचुनाव (Damoh By Election) में प्रचार के दौरान हुआ था। इस सीट से नितेंद्र को अच्छी खासी तादाद में सांत्वना वोट मिल सकता है। 

भाजपा के संभावित उम्मीदवार 

1. अखिलेश अयाची (बीजेपी जिला अध्यक्ष निवाड़ी)
भाजपा के बीजेपी जिला अध्यक्ष के पद पर रहे हैं तथा पार्टी की गतिविधियों में हमेशा आगे रहते हैं
2- श्रीमती अनीता नायक (पूर्व विधायक पृथ्वीपुर)
भाजपा सरकार में मंत्री रहे स्व. सुनील नायक की पत्नी है इससे पहले उन्होंने शासकीय स्कूल में टीचर के रूप में काम किया, पति सुनील नायक की हत्या के बाद वर्ष 2013 में भाजपा से चुनाव लड़कर विधायक बनी थीं।
3- रोशनी यादव
मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्र बधु है तथा पार्टी के अलावा यादव जाति में अच्छी पकड़ है। पृथ्वीपुर क्षेत्र के टेनीपुरा गांव में मायका है।
4- अनिल पाण्डेय
भाजपा के महामंत्री के पद पर रहे हैं तथा पार्टी की गतिविधियों हमेशा आगे रहते हैं वर्तमान में इनकी पत्नी ग्राम पंचायत सिमरा से सरपंच है तथा वर्तमान में अनिल पाण्डेय प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष है।  
5. डॉ.शिशुपाल यादव (प्रदेश बीजेपी कार्यकारिणी सदस्य)
उ.प्र. के ललितपुर जिले के जखौरा गांव का रहने वाला है तथा पिछले करीब 15 साल से पृथ्वीपुर में रहकर बीजेपी पार्टी के लिये काम कर रहे हैं।   

BJP MP By Election उपचुनाव CONGRESS congress ticket Nitendra The Sootr उपचुनाव प्रत्याशी नितेंद्र सिंह को टिकट कांग्रेस ने दिया टिकट पृथ्वीपुर से प्रत्याशी mla brajendra singh