कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनना लगभग तय, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर दी बधाई, दीपक जोशी ने लगाए जय श्रीराम के नारे

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनना लगभग तय, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर दी बधाई, दीपक जोशी ने लगाए जय श्रीराम के नारे

BHOPAL. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के रुझानों में अब कांग्रेस की सरकार बनना तय दिखाई दे रही है। शाम 4 बजे तक के रुझानों के अनुसार कांग्रेस ने 138 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी के हाथों में 51 सीटों पर जीती है। कर्नाटक चुनाव के परिणाम के बाद अब मप्र कके कांग्रेस जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। पटाखे फोड़े जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यालय में जीत के जश्न का एक वीडियो भी कांग्रेस द्वारा जारी किया गया है।



कमलनाथ ने किया ट्वीट कर दी बधाई



कर्नाटक में ऐतिहासिक जीत के बाद कमलनाथ ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अपनी भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई क्रांति का संचार करने वाले राहुल गांधी सहित कर्नाटक के सभी नेता, कार्यकर्ताओं और जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। कर्नाटक की जीत ने दिखा दिया है कि जनता सच्चाई का साथ देती है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद तय है कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। सौदेबाजी की राजनीति समाप्त होगी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अब मध्यप्रदेश के लिए अपनी कमर कस ले।



कांग्रेस कार्यालय में लगे जयश्री राम के नारे



दिग्विजय सिंह ने भी दी बधाई- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक के चुनाव में जीत पर सभी कार्यकर्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। इसके साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत से बीजेपी का सफाया होगा। इसके साथ ही सेंट्रल भारत से भी बीजेपी का सफाया हो जाएगा। वहीं बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए दीपक जोशी ने ट्वीट कर लिखा- जय बजरंग बली। जय परशुराम। जय श्री राम। वहीं, मप्र पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने लिखा- जय बजरंग बली, तोड़ दी 40% कमीशन लेने वाले भ्रष्टाचारियों की नली।



ये भी पढ़ें...



कर्नाटक चुनाव में आखिर क्यों हारी बीजेपी, जानिए उनकी हार के 5 बड़े कारण, क्या बीजेपी अब करेगी प्लान-B को लॉन्च?



झूठ से आगे झुकता है सत्य



पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट कर लिखा- हिमाचल के बाद कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत ने बता दिया कि आखिर में जहां-जहां से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का कारवां गुजरा है वहां नफरत नहीं मोहब्बत ही जीतती है। झूठ कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत मे जीतता सत्य ही है।



ये अभी ट्रेलर था पिक्चर अभी बाकी है-संजय यादव



कर्नाटक के नतीजों पर जबलपुर से कांग्रेस विधायक संजय यादव ने कहा- अभी तो यह ट्रेलर था पिक्चर अभी बाकी है। कर्नाटक तो झांकी है मध्यप्रदेश अभी बाकी है। डबल इंजन की सरकार, डबल भ्रष्टाचार की सरकार खत्म हो गई। बजरंगबली ने हमारे साथ न्याय किया है। हमारे साथ बजरंगबली हैं, इनके साथ गुंडे बजरंगी हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी 25 से 30 सीट के लिए तरस जाएगी। कर्नाटक की समझदार जनता ने भ्रष्टाचार, झूठ, लूट और खसोट करने वालों को सबक सिखा दिया है। हम मध्य प्रदेश में 150 प्लस सीट जीतकर सरकार बनाएंगे।



वादे के अनुसार करें बजरंगदल पर प्रतिबंध



कर्नाटक चुनावी परिणाम बताते है कि जनता ने स्वीकार किया है कि बजरंग दल जो कि विश्व हिंदू परिषद का युवा संगठन है और इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। अब कांग्रेस अपने घोषणा पत्र अनुसार बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए। ज्ञात रहे विश्व हिंदू परिषद का गठन तब किया गया जब RSS पर प्रतिबंध लगा था।

 


MP Congress चुनाव 2023 कर्नाटक चुनाव 2023 MP News karnataka election 2023 पीसीसी चीफ कमलनाथ PCC Chief Kamal Nath election 2023 एमपी न्यूज मप्र कांग्रेस
Advertisment