भोपाल में कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला ने राहुल गांधी को ऑफर किया अपना घर, उनके नाम की नेम प्लेट भी लगाई

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
भोपाल में कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला ने राहुल गांधी को ऑफर किया अपना घर, उनके नाम की नेम प्लेट भी लगाई

BHOPAL. कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला ने राहुल गांधी को अपना घर ऑफर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने घर के बाहर राहुल गांधी के नाम की नेम प्लेट भी लगा दी है। घर का पता एल 124/3सी, साकेत नगर है। घर मालिक साहू के अनुसार राहुल गांधी जब चाहें यहां आकर रह सकते हैं। बता दें कि सांसदी रद्द होने के बाद राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया है। इसके बाद से ही कांग्रेस नेता मेरा घर-राहुल का घर कैंपेन चला रहे हैं। दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल को रहने के लिए अपना घर ऑफर किया है। 



कांग्रेस ने कभी मेरा घर-गरीब का घर अभियान क्यों नहीं चलाया 



कांग्रेस नेताओं के अभियान पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने इसे चाटुकारिता बताया है। मिश्रा ने कहा- कांग्रेसी राहुल गांधी के लिए मेरा घर, राहुल का घर कैंपेन चला रहे हैं, लेकिन इतने साल सत्ता में रहे और कभी गरीब के लिए इस तरह का अभियान नहीं चलाया। यह नहीं कहा- मेरा घर-गरीब का घर। गलती को विषयांतर करने की कोशिश की जा रही है। न्यायालय से ऊपर गांधी परिवार को साबित करने की कोशिश है। देश की जनता सब समझती है।



ये खबर भी पढ़ें...






पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी ऑफर कर चुके हैं अपना घर



पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी राहुल गांधी को अपना घर ऑफर किया था। उन्होंने ट्वीट में कहा था- मैं अपने घर में आपका स्वागत करता हूं। अपना सौभाग्य मानूंगा यदि आप मेरे घर में आकर रहेंगे। राहुल गांधी जी, आप जैसे उदार हृदय वाले लोगों के लिए तो पूरा देश ही परिवार है। 



विदेश मंत्रालय की ओर से आए बयान पर भी दिग्विजय सिंह ने किया रिएक्ट 



जर्मनी के विदेश मंत्रालय की ओर से आए बयान पर दिग्विजय सिंह ने रिएक्ट किया है। ट्वीट करते हुए दिग्विजय ने कहा- भारत में किस तरह लोकतंत्र का उत्पीड़न किया जा रहा है, इस बात पर ध्यान देने के लिए जर्मन विदेश मंत्रालय और रिचर्ड वॉकर का धन्यवाद। जर्मन विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से एक बयान जारी किया है। इसमें विदेश मंत्रालय की एक महिला अधिकारी ने कहा- हमने भारत में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निलंबन पर ध्यान दिया है। हम उम्मीद करते हैं कि न्यायिक स्वतंत्रता और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत राहुल गांधी के खिलाफ कार्यवाही के लिए समान रूप से लागू होंगे।


Mera Ghar-Rahul ka Ghar campaign MP News राहुल गांधी घर पर नेम प्लेट कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला एमपी न्यूज मेरा घर-राहुल का घर कैंपेन name plate at home Rahul Gandhi Congress leader Ravindra Sahu Jhumarwala
Advertisment<>