श्योपुर में कांग्रेस विधायक बाबू सिंह ने महिला एसआई से की गाली-गलौच, केस के बाद कहा- यह हमारी संस्कृति, भाषण में भी बोलता हूं

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
श्योपुर में कांग्रेस विधायक बाबू सिंह ने महिला एसआई से की गाली-गलौच, केस के बाद कहा- यह हमारी संस्कृति, भाषण में भी बोलता हूं

SHEOPUR.  चंबल संभाग के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू सिंह जंडेल अपनी ऊट-पटांग कार्यशैली को लेकर अक्सर  सुर्खियों में रहते हैं। कभी खुद के कपड़े फाड़ने के कारण तो कभी बिजली गुल हो जाने पर पोल पर चढ़ने...। उनके साथ ऐसे कई वाकए जुड़े हैं। अब नया मामला एक महिला एसआई को गाली-गलौच करने का सामने आया है। इस मामले में विधायक के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज हो गया है। अब विधायक की बद्जुबानी का ​वीडियो वायरल गया है। इसके बाद अपनी सफाई में विधायक कह रहे हैं कि गांव की संस्कृति में ऐसी भाषा है। मैं इसे गाली नहीं समझता हूं और भाषण में भी बोलता हूं।



क्या है पूरा मामला



श्योपुर जिले के मानपुर थाने की पुलिस शुक्रवार (17 मार्च) देर शाम को वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। बाइक सवार विधायक जंडेल का समर्थक निकला। जुर्माना भरने की जगह वह गाड़ी मौके पर ही छोड़कर चला गया। इसके बाद उसने जंडेल को मोबाइल पर कॉल करके कॉन्फ्रेंस पर जोड़ा और सब इंस्पेक्टर माधवी सिंह शाक्य से बात कराई। विधायक ने एसआई और विधानसभा में प्रश्न लगाने की धौंस जमाई। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज भी की। इसके बाद शनिवार (18 मार्च) को विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

ये भी देखें...








विधायक और एसआई से हुई ऑडियो चर्चा 




  •     SI: हेलो...


  •     समर्थक: हां, बहन जी, बात कर लो विधायक जी से...

  •     SI: अभी बारिश हो रही है, गाड़ी सुबह भेज देंगे, बता दिया है मैंने उन्हें।

  •     समर्थक: बात तो कर लो एक मिनट।

  •     विधायक: हेलो...

  •     SI: हां विधायक साहब, बताइए।

  •     विधायक: मैडम उसका बच्चा-बच्ची, घरवाली खेत पर तड़प रही है, ये कौन सा तरीका है, कौन सा मुख्यमंत्री ने आदेश कर दिया ऐसा।

  •     SI: विधायक साहब, वो गाड़ी छोड़कर चला गया, गाड़ी हम किसके भरोसे छोड़ जाते, कोई ले जाता तो।

  •     विधायक: मैं तो भोपाल में हूं, मैं एसपी से बात और कर लूंगा, फिर सुबह मैं विधानसभा में देखता हूं...।

  •     SI: उसको छोड़कर जाना चाहिए थी गाड़ी...

  •     विधायक: खेती का काम करते हैं, फिर रोटी बनाएंगे, तुम @#@#... (यहां गालियां सुनाई दे रही हैं।)

  •     SI: गाली मत दो, गाली मैं भी दे सकती हूं...।

  •     विधायक: अरे मुझे मरवा देना तुम...।

  •     SI: आप विधायक होंगे अपने लिए, गाली नहीं सुनूंगी किसी की...।

  •     विधायक: टीआई कुशवाह भी नरेंद्र सिंह तोमर का आदमी है। मुझे गोली मरवा देना...।



  • केस के बाद विधायक बोले- किसान से पुलिस ने एक हजार रुपए मांगे



    मैं भोपाल से श्योपुर जा रहा था। एक किसान का फोन आया। वह खेती का काम कर अपने घर जा रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी और छोटा सा बच्चा था। बरसात के समय बच्चा रो रहा था। उस किसान से पुलिस ने एक हजार रुपए मांगे। किसान के पास पैसे नहीं थे। अब खेत में कौन इतने रुपए लेकर जाता है। उसकी गाड़ी मानपुर थाने ले गए और कहा कि सुबह एक हजार रुपए लेकर आना और गाड़ी ले जाना। उसने जब मुझे बताया तो मैंने मानपुर थाने की दरोगा मैडम से बात की। महिला दरोगा के ऊपर मैंने कोई ऐसा सवाल नहीं किया। पूरा स्टाफ था। मैंने कहा कि किसान के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए।



    ये मेरी क्षेत्रीय भाषा, वरिष्ठ नेताओं से भी बोल देता हूं



    गांव की संस्कृति में ऐसी मेरी भाषा है। मैं इसे गाली समझता ही नहीं हूं। मैंने तो गुस्से में बच्चे को रोता देख थोड़ी बात की थी। ये मेरी क्षेत्रीय भाषा है। ये तो मंच पर भाषण में भी बोलता हूं। वरिष्ठ नेताओं से भी बोल देता हूं। मैंने तो ये कहा था कि पुलिस किसानों को जगह-जगह रोकती है। किसान खेत पर क्या पैसे लेकर जाते हैं? पुलिसवाले लोगों को लूट रहे हैं। पुलिस वालों का यही धंधा है। जो रोज किसान खेत पर जाते हैं, उन्हें परेशान कर रहे हैं। मेरे खिलाफ एफआईआर गलत दर्ज की गई है। इसकी जांच होना चाहिए। उसका बच्चा रो रहा था। मेरे पास  वीडियो है।

    एसआई माधवी सिंह शाक्य श्योपुर के मानपुर थाने की प्रभारी हैं। 



    एसआई बोलीं- विधायक ने अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया



    एसआई माधवी सिंह शाक्य का कहना है, विधायक के समर्थक की बाइक रोकी थी। चालान कटवाने के लिए कहा तो वह बाइक छोड़कर चले गए। मैंने आरक्षक से गाड़ी थाने भिजवा दी। बाद में विधायक जी का फोन आया। उन्होंने अश्लील भाषा में बात की। गाड़ी छोड़ने के लिए मुझ पर दबाव बनाया।


    Madhya Pradesh News मध्यप्रदेश न्यूज MLA abuses Congress MLA abuses Congress MLA abuse case Sheopur MLA Jandel abuses विधायक गाली-गलौच कांग्रेस विधायक गाली कांग्रेस विधायक गाली केस श्योपुर विधायक जंडेल गाली