MP: 'बदलापुर' के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, दिग्विजय की अगुआई में हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

author-image
एडिट
New Update
MP: 'बदलापुर' के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, दिग्विजय की अगुआई में हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

28 सितंबर को इंदौर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) की अगुवाई में कांग्रेस (Congress) ने शक्ति प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं पर एफआईआर (Congress Leader FIR) और जिलाबदर की कार्रवाई के विरोध में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान में उतरे। कांग्रेस (Congress Protest) ने सुखलिया चौराहा से दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली में दिग्विजय के साथ कांग्रेस नेता रथ पर सवार थे। जबकि रैली में करीब 4-5 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी, इन्हें बसों में भरकर प्रदर्शन के लिए लाया गया था।

भीड़ को काबू करने 6 थानों का पुलिस बल

रैली में पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma), जीतू पटवारी (Jeetu Patwari), विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक प्रेमचंद गुड्‌डू, अश्विन जोशी, रिष्ठ नेता कृपाशंकर शुक्ला, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विलास विभांडिक, चिंटू चौकसे, देवेंद्रसिंह यादव समेत कई नेता शामिल हुए। सुखलिया चौराहे से शुरू हुई यह रैली 2-3 किलोमीटर लंबी थी। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए 6 थानों का पुलिस बल तैनात था। प्रशासन ने रैली और ज्ञापन के लिए 50 लोगों को ही अनुमति दी तो लेकिन रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) की जमकर धज्जियां उड़ी। 

MP में बदलापुर पॉलिटिक्स- जीतू पटवारी

यह प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर और कांग्रेस नेता राजू भदौरिया पर जिलाबदर की कार्रवाई के विरोध में था। हाल में पूर्व मंत्री जातू पटवारी ने बताया था कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश को बदलापुर बना दिया है। यहां के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बदलापुर के राजा है। उन्होंने सरकार पर प्रदेश में 6000 से ज्यादा कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बेवजह मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया था।

प्रदर्शन जीतू पटवारी कांग्रेस का प्रदर्शन Digvijay Singh बदलापुर इंदौर में विरोध Congress Worker congress leader fir Congress protest indore congress protest The Sootr दिग्विजय सिंह inc Indore