सागर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का ऐलान, बोले- कांग्रेस सरकार बनते ही मध्यप्रदेश में लाएंगे पत्रकार सुरक्षा कानून

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
सागर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का ऐलान, बोले- कांग्रेस सरकार बनते ही मध्यप्रदेश में लाएंगे पत्रकार सुरक्षा कानून

SAGAR. सागर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया है कि अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनती है तो वो पत्रकार सुरक्षा कानून लाएगी। छत्तीसगढ़ की तरह मध्यप्रदेश में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होगा। इससे पहले नर्मदापुरम के पिपरिया में पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी पत्रकार सुरक्षा कानून को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कही थी।



बुंदेलखंड के दौरे पर दिग्विजय सिंह



मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड के दौरे पर हैं। वे सागर की बीना विधानसभा में पहुंचे, उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।



सीएम के चेहरे को लेकर क्या बोले दिग्विजय सिंह



दिग्विजय सिंह ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के गढ़ खुरई में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। दिग्विजय सिंह ने पूर्व सीएम कमलनाथ को सीएम फेस बताया। उन्होंने कहा कि बहुमत कांग्रेस का होगा और कमलनाथ चेहरा होंगे।



दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर आरोप



पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने सागर के तीनों मंत्री भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव और गोविंद सिंह राजपूत पर निशाना साधा। इन तीनों का उस्ताद उन्होंने नरोत्तम मिश्रा को बताया। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी नेताओं से कहा कि कुर्सी किसी की सगी नहीं होती। बीना विधायक महेश राय को लाखों के स्टाम्प घोटाले में लिप्त होना बताया। वहीं खुरई लाठी चार्ज मामले में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने वाले बीजेपी नेता पर कार्रवाई नहीं होने और एक पत्रकार पर मामला दर्ज कर जेल में डालने की बात कही।



ये खबर भी पढ़िए..



सिंधिया ने राहुल गांधी से पूछे 3 सवाल, कहा- आप अहंकार में इस कदर डूबे हैं कि इन सवालों की अहमियत आपकी समझ से परे



छत्तीसगढ़ में लागू है पत्रकार सुरक्षा कानून



आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार इस कानून के दायरे में आते हैं।


पत्रकार सुरक्षा कानून लाएगी कांग्रेस सागर में दिग्विजय सिंह का बयान Congress promissory note मध्यप्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून Congress will bring journalist protection law Digvijay Singh statement in Sagar Journalist protection law in mp कांग्रेस का वचन पत्र