राहुल गांधी के साथ फोटो क्लिक कराने बड़े नेताओं के पास अर्जी लगा रहे कार्यकर्ता, बिना सिफारिश ‘डी’ में विधायकों को भी अनुमति नहीं

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
राहुल गांधी के साथ फोटो क्लिक कराने बड़े नेताओं के पास अर्जी लगा रहे कार्यकर्ता, बिना सिफारिश ‘डी’ में विधायकों को भी अनुमति नहीं

BHOPAL.  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्यप्रदेश में चल रही है। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता राहुल के साथ कदम ताल करने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं। जो नेता राहुल के करीब जा पा रहे हैं उनके फोटो खूब सोशल मीडिया पर चल रहे हैं लेकिन राहुल गांधी के पास जा पाना हर कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए मुमकिन नहीं है। राहुल गांधी का एक विशेष सुरक्षा घेरा है। इसे एक रस्सी के साथ कवर किया गया है। इसे राहुल गांधी की डी यानी विशेष परिधि कहा जा रहा है। 





एसपीजी के जवानों का घेरा





यहां पर एसपीजी के जवान राहुल गांधी के चारों तरफ घेरा बनाकर तैनात हैं। इस डी में जाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के उन बड़े नेताओं के यहां अर्जी लगा रहे हैं जो राहुल के साथ चल रहे हैं। इनमें दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, अरुण यादव, जयवर्धन सिंह, सचिन यादव, जीतू पटवारी, सुरेंद्र सिंह शेरा समेत अन्य चुनिंदा नेता शामिल हैं। यदि इनमें से कोई नेता किसी को अपने साथ डी में एंट्री कराता है तो उसकी फोटो राहुल के साथ क्लिक हो जाती है। बिना बड़े नेता की पहचान के प्रदेश के विधायक भी राहुल के करीब नहीं नहीं जा पा रहे हैं। यही कारण है कि कार्यकर्ता बड़े नेताओं के यहां अर्जी लगा रहे हैं। 





इस तरह हो सकते हैं यात्रा में शामिल 





ये तो हुई राहुल के साथ फोटो क्लिक कराने की कहानी लेकिन यदि आपको भारत जोड़ो यात्रा में डी के बाहर चल रहे यात्रियों में शामिल होना है तो उसके लिए रजिस्ट्रेशन जरुरी है। भारत जोड़ो यात्रा बेवसाइट पर आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसमें नाम, मोबाइल नंबर, यात्रा की तारीख और कुछ अन्य जानकारी भरनी होगी। आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। इसके आधार पर यात्रा में शामिल हो सकेंगे। यात्रियों के रहने और खान-पान का इंतजाम यहां के व्यवस्थापकों पर रहेगा। मध्यप्रदेश में अब तक बीस हजार से ज्यादा लोग इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस यात्रा में तीन तरह की यात्री केटेगरी हैं। भारत यात्री वे प्रतिभागी हैं जो पूरी यात्रा के दौरान मौजूद रहेंगे जबकि अतिथि यात्री और प्रदेश यात्री केवल कुछ राज्यों से होते हुए मौजूद रहेंगे। यात्रा में कांग्रेस नेताओं, नागरिक, समाज के सदस्यों और अन्य राजनीतिक सदस्यों के अलावा अन्य प्रतिभागी भी शामिल हो सकेंगे। 





 राहुल का डाइट चार्ट





राहुल गांधी में पूरी यात्रा के दौरान जिस तरह की एनर्जी दिखाई दे रही है उससे लोग अचंभित हैं। हालांकि राहुल गांधी ने अपनी ऊर्जा का श्रेय जनता के समर्थन और लोगों के प्यार को दिया है लेकिन इसमें उनकी डाइट का भी बड़ा हाथ है। राहुल गांधी सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वे चार से पांच घंटे ही रात में आराम करते हैं। सुबह नाश्ते में वे अक्सर ब्राउन राइस लेते हैं। यात्रा में पूरे समय नारियल पानी पीते हैं। हर दो से तीन घंटे में 15 से 30 मिनट तक का टी ब्रेक होता है। रात में राहुल जिस जगह पर हैं वहां के खान-पान के हिसाब से ही भोजन करते हैं। उनके साथ बाहर के शेफ या रसोइए नहीं हैं। उनका भोजन स्थानी रसोइया ही तैयार करते हैं। 



राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा Rahul Gandhi bhaarat jodo yaatra Bharat Jodo Yatra reached Madhya Pradesh Rahul Gandhi special security cover Huge crowd in Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रूट भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े कांग्रेसी एसपीजी के हवाले राहुल की सुरक्षा