भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बोलीं- मैं अनाथालय से बच्चे गोद लेने की विरोधी, यह गतिविधि राष्ट्रहित में नहीं

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बोलीं- मैं अनाथालय से बच्चे गोद लेने की विरोधी, यह गतिविधि राष्ट्रहित में नहीं

BHOPAL. मध्यप्रदेश के भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर अपने बयान से सनसनी फैला दी है। शनिवार (27 मई) को भोपाल में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कई मुद्दों पर खुलकर बोलीं। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं का देश की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ने हिंदुओं द्वारा कम संतानें पैदा करने पर भी कड़ी आपत्ति जताई। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हिंदू कम संतानें पैदा कर रहा है, ऊपर से अनाथ आश्रम से बच्चे लाकर अपने आप को माता-पिता कहलाने का सौभाग्य प्राप्त करता है। मैं इसका विरोध करती हूं। यह गतिविधि राष्ट्रहित में नहीं है।



देश में रोहिंग्या और उनकी संतानें विभिन्न रूपों में आईं



सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हमारे देश में रोहिंग्या आए और उनकी संतानें विभिन्न रूपों में आईं। कई प्रकार के वेश बदलकर वह यहां रह रहे हैं और यहां आतंकवादी गतिविधियां, चोरी बदमाशी और गैरकानूनी गतिविधियां कर रहे हैं। उनकी संतानें कभी भी देशभक्त नहीं हो सकतीं। यह मेरी गारंटी है। इतना ही नहीं, प्रज्ञा ठाकुर ने अवैध रूप से चल रहे कई संगठनों पर भी सवाल खड़े किए हैं। साथ ही, उन्होंने मुगल शासकों का महिमामंडन करने वालों को आड़े हाथों लिया है।



ये भी पढ़ें...








'मुगलों का महिमामंडन करने वाले देशद्रोही'



 प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि औरंगजेब का महिमामंडन करने वाले लोग या मुगल शासकों का महिमामंडन करने वाले लोग देशद्रोही हैं, जिन्होंने हमारे देश को गुलाम बनाकर प्रताड़ित किया। उनका महिमामंडन करने वाले लोग देशद्रोही हैं। ऐसे लोगों को छांट बीन कर अलग कर लेना चाहिए और उन्हें देशद्रोह की सजा मिलनी चाहिए। साथ ही, भोपाल सांसद ने अवैध तरीके से संचालित हो रहे मदरसों पर भी विचार रखे।



अवैध मदरसे बंद करना चाहिए



साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश में संचालित अवैध मदरसों को तत्काल बंद करना चाहिए और अवैध मदरसों द्वारा हड़पी गई जमीन को खाली कराकर विकास के काम में लगाना चाहिए।

 


हिंदू अनाथालय से बच्चे न लें सांसद प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बोल भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर controversial words of MP Pragya Thakur do not take children from Hindu orphanage Bhopal News मध्यप्रदेश न्यूज Bhopal MP Pragya Singh Thakur Madhya Pradesh News भोपाल समाचार
Advertisment