सिवनी में BJP विधायक दिनेश राय मुनमुन के विवादित बोल,कहा-मुंह बन्द कराने BJP मे लाए थे, अधिकारियों को कहा बेईमान और दुष्ट

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
सिवनी में BJP विधायक दिनेश राय मुनमुन के विवादित बोल,कहा-मुंह बन्द कराने BJP मे लाए थे, अधिकारियों को कहा बेईमान और दुष्ट

Seoni,Vinod Yadav. सिवनी में चल रही विकास यात्रा के दौरान सिवनी के बीजेपी विधायक दिनेश राय मुनमुन के विवादित बयान सामने आए हैं। सिवनी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों से बातचीत के दौरान सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अधिकारियों और ठेकेदारों को बेईमान और दुष्ट कहा। वहीं विधायक ने बीजेपी सरकार पर ही तंज कसते हुए कहा कि मेरा मुंह बन्द रखने के लिए बीजेपी में लाया गया है। उन्होंने पेंच नहर को लेकर कहां कि अगर वे नहीं होते तो सिवनी मे कभी नहर नहीं आती और ना ही बन पाती। 





विधायक का बोलते हुए यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है। बीजेपी से जुड़े और विधायक के प्रतिद्वंदी भी इस वीडियो को तेजी से वायरल कर रहे हैं। उधर इस वीडियो के वायरल होने के बाद विधायक मुनमुन राय की ओर से कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया है। बता दें सिवनी में कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में आए मुनमुन राय बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। 







  • यह भी पढ़ें 



  • दमोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कहा- मांगें पूरी नहीं हुई तो निर्दलीय लड़ेंगी विधानसभा चुनाव






  • गांधी के अपमान पर दी थी शाबासी







    दरअसल विकास यात्रा के दौरान ही विधायक ने एक स्कूल में महात्मा गांधी के लिए अपमानजनक कविता पाठ करने के बाद स्कूली बच्चे को शाबासी देते हुए ईनाम दिया था। जिस पर काफी बवाल हुआ था और कांग्रेस ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। उस वक्त मुनमुन ने कांग्रेसियों से कहा था कि राजनीति के लिए स्कूली बच्चों का इस्तेमाल करना बंद कर दें। 





    विकास यात्रा के दौरान हुई थी बत्ती गुल







    इससे पहले विकास यात्रा के दौरान ही सिवनी के एक गांव में बिजली अधिकारियों ने गांव की लाइट काट दी थी। विधायक की ओर से पूछे जाने पर अधिकारी ने फाल्ट होने का बहाना भी बना दिया था। बाद में अधिकारी की लापरवाही सामने आने के बाद विधायक काफी गुस्सा गए थे। अधिकारियों द्वारा उनके क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही किए जाने से ही वे नाराज बताए जा रहे हैं। 





    वीडियो देखें- 







    Seoni News सिवनी न्यूज़ Controversial words of BJP MLA said- He was brought to BJP to shut his mouth called officials dishonest and wicked BJP विधायक के विवादित बोल कहा-मुंह बन्द कराने BJP मे लाए थे अधिकारियों को कहा बेईमान और दुष्ट