हरदा में पूर्व सीएम के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हुआ विवाद, दिग्विजय बोले- इस बार हमारे बिकाऊ की जगह टिकाऊ माल आएगा

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
हरदा में पूर्व सीएम के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हुआ विवाद, दिग्विजय बोले- इस बार हमारे बिकाऊ की जगह टिकाऊ माल आएगा

HARDA. पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 19 फरवरी, रविवार की शाम हरदा में कांग्रेस सेक्टर व मंडलम के पदाधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे। बैठक में दिग्विजय सिंह के सामने कुछ कांग्रेसियों ने हंगामा किया। यह हंगामा बैठक के बाद सड़क पर ही बहुत देर तक होता रहा। 



जनपद उपाध्यक्ष और अन्य कांग्रेसी में हुई बहस



बताया गया कि टिमरनी विस के ग्राम छिदगांव का विजय सिंह राजपूत ने टिमरनी विस के जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ​लिबर्टी के ऊपर कई आरोप लगाए। इसके बाद दोनों व इनके समर्थकों में गहमा-गहमी का माहौल हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने विवाद शांत करने की कोशिश की। 



ये भी पढ़ें...






दिग्विजय ने ज्योतिरादित्य पर कंसा तंज



पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा ।उन्होंने कहा कि- इस साल एमपी में होने वाले विस चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार हमारे पास बिकाऊ माल नहीं टिकाऊ माल आएगा। दिग्विजय ने इस दौरान बीजेपी की विकास यात्रा पर भी तीखा हमला बोला।



बैठक में विकास यात्रा पर साधा निशाना 



विवाद से पहले बैठक में बीजेपी भाजपा की विकास यात्रा पर चर्चा की गई। बताया गया कि बीजेपी यात्रा में शासकीय पैसों का दुरूपयोग कर रही है। इस यात्रा में लोगों को डराया जा रहा है। बच्चों को स्कूल बंद करके जबरदस्ती यात्रा में शामिल किया जा रहा है। पंचायत सचित और सीएमओ को भोजन व्यवस्था, माइक टेंट की व्यवस्था करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस बार कांग्रेस चुनाव जीतेगी और इस बार टिकाऊ माल आएगा बिकाऊ नहीं। भाजपा धर्म को हथियार बनाकर चुनाव लड़ती है। हर चीज में हिंदू-मुसलमान, हिंदुस्तान-पाकिस्तान किया जा रहा है।



वीडियो देखें- 




पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हरदा में कांगेसियों में विवाद office bearers meeting ruckus on road Controversy Harda MP News Former CM Digvijay Singh एमपी न्यूज पदाधिकारियों की बैठक सड़क पर हंगामा