इंदौर शहर कांग्रेस का असल अध्यक्ष कौन, पहले बागड़ी नियुक्त, कार्यभार संभालते ही होल्ड; विनय बाकलीवाल ने फिर संभाली जिम्मेदारी

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
इंदौर शहर कांग्रेस का असल अध्यक्ष कौन, पहले बागड़ी नियुक्त, कार्यभार संभालते ही होल्ड; विनय बाकलीवाल ने फिर संभाली जिम्मेदारी

योगेश राठौर, INDORE. इंदौर में अरविंद बागड़ी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया था। कल रात को कांग्रेस की नए पदाधिकारियों की सूची जारी हुई जिसमें शहर अध्यक्ष के लिए अरविंद बागड़ी का नाम सामने आया था। वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के समर्थकों ने अरविंद बागड़ी का पुतला फूंका था। वहीं गोलू अग्निहोत्री के समर्थकों ने भोपाल में डेरा डाल दिया था। शाम 6 बजकर 30 मिनट पर अरविंद बाकलीवाल ने कार्यभार संभाल लिया था। फिर उनकी नियुक्ति होल्ड कर दी गई। साढ़े 7 बजे विनय बाकलीवाल फिर से अध्यक्ष बन गए। दोनों ने एक-दूसरे की नियुक्ति को नकारा। अब ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इंदौर शहर कांग्रेस का असल अध्यक्ष कौन है।







publive-image



अरविंद बागड़ी की नियुक्ति आगामी आदेश तक होल्ड करने का आदेश







डेढ़ घंटे के लिए अध्यक्ष रहे अरविंद बागड़ी







publive-image



​  अरविंद बागड़ी ने शाम 6 बजकर 30 मिनट पर संभाला पदभार







इस पूरे मामले पर अरविंद बागड़ी ने द सूत्र से चर्चा में कहा कि 34 साल से कांग्रेस के लिए काम कर रहा हूं, तमाम पदों पर रहा हूं, चुनावों में कांग्रेस के लिए मतपर्चियां तक बांटी हैं। जो लोग आरोप लगा रहे हैं वो ये सिद्ध कर दें कि मैं कांग्रेस का नहीं हूं। इंदौर शहर में कांग्रेस के 10 से 15 लोग हैं जो पद के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं, मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता, आज मैंने शाम 6 बजे कार्यभार ग्रहण कर लिया है, लेटर के बाद पोस्ट होल्ड की गई है लेकिन मैंने पद ग्रहण कर लिया था इस लिहाज से अब भी मैं ही अध्यक्ष हूं, नियुक्ति होल्ड की गई है लेकिन मुझे हटाने के संबंध में कोई पत्र जारी नहीं हुआ है।





पर्दे के पीछे की कहानी - विधानसभा चुनाव को लेकर है खींचतान





असल में इस नियुक्ति के पीछे विधानसभा चुनावों को कारण माना जा रहा है, सूत्रों के अनुसार अरविंद बागड़ी शहर अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 से अपनी दावेदारी जताने के मूड में थे, लेकिन इंदौर से चुने गए पार्षदों ने भोपाल में कमलनाथ के सामने अपना विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद बागड़ी की नियुक्ति को होल्ड करने का लेटर जारी कर दिया गया था। सूत्रों के हवाले से खबर है कि विनय बाकलीवाल भी कार्यकारी के तौर पर ही कामकाज देखेंगे और आने वाले समय में इस पद पर गोलू अग्निहोत्री की नियुक्ति होना है। अग्निहोत्री पहले एक नंबर विधानसभा से टिकट के लिए मांग करते आए हैं, लेकिन संजय शुक्ला की मजबूत स्थिति के कारण उनकी दाल गल नहीं सकी, इसलिए अब गोलू विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 से टिकट के लिए दावेदारी जता रहे हैं।





ये खबर भी पढ़िए..





गडकरी ने ओरछा को अयोध्या से जोड़ने का किया ऐलान; CM शिवराज की घोषणा- महाकाल लोक की तरह बनेगा राम राजा लोक





विनय बाकलीवाल ने फिर संभाला मोर्चा







publive-image



विनय बाकलीवाल ने दोबारा संभाला पदभार







इस मामले पर जब द सूत्र ने विनय बाकलीवाल से बात की तो उनका कहना था कि अरविंद बागड़ी की नियुक्ति पर संगठन ने होल्ड लगाया है। जिसके बाद दोबारा मैंने कार्यभार संभाला है। संगठन के स्तर पर जो भी फैसला होगा वो मान्य होगा। मैं अरविंद बागड़ी के ऊपर व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं कहना चाहता, वो बड़े आदमी हैं। वहीं अध्यक्ष पद के लिए गोलू अग्निहोत्री के नाम को लेकर विनय बाकलीवाल ने कहा कि इस मामले में मेरे पास ना तो कोई जानकारी है और ना मैं इस बारे में कोई टिप्पणी करना चाहता हूं। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला प्रदेश स्तर पर लिया जाएगा वो मान्य होगा।



Vinay Bakliwal अरविंद बागड़ी विनय बाकलीवाल Indore City Congress President Controversy on Indore City Congress President Arvind Bagdi इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर विवाद