साइड इफेक्ट: कोवीशील्ड लगवाने के बाद चेहरा तिरछा होने का दावा, कलेक्ट्रेट पहुंची लड़की

author-image
एडिट
New Update
साइड इफेक्ट: कोवीशील्ड लगवाने के बाद चेहरा तिरछा होने का दावा, कलेक्ट्रेट पहुंची लड़की

जबलपुर. यहां के अधारताल में एक लड़की कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंची उसका दावा है कि वैक्सीन लगवाने के तीन दिन बाद उसका चेहरा तिरछा हो गया। डॉक्टर को दिखाने के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें ठीक होने में लंबा समय लगेगा।

कलेक्ट्रेट में की शिकायत

लड़की अपने पिता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और वहां ADM शेर सिंह को शिकायत की। इसमें लड़की ने बताया कि उसने शनिवार 25 सितंबर को वैक्सीन लगवाई थी और दो दिन बाद उसके कंधे और गले में दर्द शुरू हो गया। डॉक्टर ने फेस पैरालिसिस यानी लकवे का केस बताकर जांच कराई और दवाइयां दी।

जबलपुर में 18 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन

जिले में 18 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है लेकिन इसके साइड इफेक्ट के बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ऐसा क्यों हुआ है इससे जुड़ी कोई जांच सामने नहीं आई है।

collector द सूत्र vaccien side effect वैक्सीन लगवाने के तीन दिन बाद उसका चेहरा तिरछा कोवीशील्ड लगवाने के बाद चेहरा तिरछा covishield side effect face paralysis The Sootr
Advertisment