भोपालः राजधानी में पानी को लेकर फिर खड़ा होगा संकट, दो दिन नहीं मिलेगा पानी

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
भोपालः राजधानी में पानी को लेकर फिर खड़ा होगा संकट, दो दिन नहीं मिलेगा पानी

Bhopal. राजधानी भोपाल में जलसंकट जारी है। पहले कोलार अब नर्मदा परियोजना के चलते दो दिनों तक शहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी। दरअसल, आंधी तूफान के चलते गुरुवार शाम को जहानपुर के पास 5 टावर गिर गए हैं। टावर गिरने से नर्मदा जल प्रदाय परियोजना के वाटर प्लांट से बिजली आपूर्ति नहीं हो रा रही है। इसके चलते गुरुवार और शुक्रवार को आधे शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। निगम के सिटी इंजीनियर (प्रभार) एआर पवार का कहना है कि, आंधी तूफान के चलते बिजली के पांच टावर गिर पड़े हैं। ऐसे में वाटर प्लांट में बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही है। बता दें कि 1 हफ्ते पहले भी भोपाल में भीषण जल संकट की तस्वीरें देखने को मिली थीं। इस बार भी दो दिन तक पानी की समस्या रहेगी। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है



निगम का दावा हुआ था फेल



इससे पहले पिछले दिनों कोलार परियोजना की पाइपलाइन बदलने के चलते शहर में शटडाउन किया गया था। जिसके चलते राजधानी के 40 फीसदी इलाकों में चार से पांच दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं हुई थी। ऐसे में राजधानी में भीषण जलसंकट व्याप्त हो गया था। निगम प्रशासन ने इस दौरान टैंकरों से पानी की सप्लाई का दावा किया था। लेकिन शहर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।



जलसंकट को देख रुक गया था सीएम का काफिला



कोलार परियोजना की नई पाइपलाइन बदलने के चलते उपजे जलसंकट को लेकर पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ था। इसी दौरान सीएम का काफिला न्यू शबरी नगर से गुजर रहा था। वहां पर पानी के लिए लोगों की जद्दोजहद देखकर सीएम शिवराज ने अपनी गाड़ी रुकवाई, और लोगों के बीच पहुंचे। इस दौरान लोगों ने सीएम को जलसंकट से अवगत कराया था। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निगम कमिश्नर वीएस चौधरी को फोन कर समस्या का तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए थे।        


भोपाल न्यूज नगर-निगम Pipeline हिंदी न्यूज पानी पाइपलाइन Bhopal News Municipal Corporation मध्यप्रदेश न्यूज water Hindi News Madhya Pradesh News