कातिल बेटी: पिता ने मारा था प्रेमी को चांटा, बेटी ने प्रेमी के दोस्त से पिता को मरवाया

author-image
एडिट
New Update
कातिल बेटी: पिता ने मारा था प्रेमी को चांटा, बेटी ने प्रेमी के दोस्त से पिता को मरवाया

ग्वालियर. पिता के बेटी के प्रेम प्रसंग के रास्ते में आने पर 17 साल की बेटी ने उनकी हत्या करवा दी। पिता रविदत्त दुबे ने बेटी के प्रेमी को थप्पड़ मारा जिसके बाद बेटी ने पिता की हत्या करने की बात प्रेमी से कही। उसके मना करने पर उसके दोस्त को हत्या करने के लिए मना लिया। प्रेमी के दोस्त को पैसों और उसकी प्रेमिका बनने का हवाला देकर हत्या के लिए राजी किया।

रात को छिपकर दोस्त को घर में घुसाया

रविदत्त दुबे कलेक्टरेट के निर्वाचन शाखा में क्लर्क थे। रात को खाना खाने के बाद सभी 10 बजे सोने चले गए, कत्ल करने आए प्रेमी का दोस्त भी सो गया था। बेटी ने फिर प्रेमी के दोस्त को 2 बजे नींद से जगाकर काम तमाम करने की बात कही। फिर रात को 2 बजे कमरे से धमाके की आवाज आई जिसके बाद पत्नी ने देखा की रविदत्त के मुंह और पेट से खून निकल रहा था। जब पल्स चेक की गई तब तक 58 साल के रविदत्त की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने कॉल डिटेल से किया पता

पुलिस को परिवार के सदस्यों पर संदेह था क्योंकि पहली मंजिल पर बिना शोर के किसी बाहर वाले का घुसना और पहले फ्लोर पर पहुंचना मुमकिन नहीं था। घर के किसी व्यक्ति के हत्या में जुड़े होने की बात तय थी।

इसके बाद पूछताछ करने पर रविदत्त की बेटी पर शक गया। उसके कॉल रिकॉर्ड डिटेल निकालने के बाद प्रेमी के दोस्त के बारे में पता चला, तो प्रेमी से पिता की हत्या करने को कहा। उसके मना करने पर उसके दोस्त को पैसों का लालच देकर हत्या करने को राजी कर लिया।

दरअसल बेटी के प्रेमी के बारे में पिता को पता चल गया था। इस पर उसके पिता ने प्रेमी की मारपीट कर दी। इस बात को उसकी बेटी ने अपने मन में रख लिया और पिता को रास्ते से हटाने की ठान ली।

पिता की हत्या की बेटी ने killed father daughter convince her lovers friend to kill her father Gwalior द सूत्र The Sootr
Advertisment