मां शारदा मंदिर गर्भगृह में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर लगे रोक, विधायक त्रिपाठी ने धर्मस्व मंत्री को लिखा पत्र

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
मां शारदा मंदिर गर्भगृह में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर लगे रोक, विधायक त्रिपाठी ने धर्मस्व मंत्री को लिखा पत्र

SATNA. मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रदेश की धर्मस्व मंत्री ऊषा ठाकुर को पत्र लिखकर मैहर मां शारदा मंदिर के गर्भगृह में दर्शनार्थियों के प्रवेश में रोक लगाने की मांग की है। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि प्रायः देखा जा रहा है कि विशिष्ट दर्शनार्थियों को एक विशेष व्यवस्था के साथ मंदिर में ले जाकर गर्भगृह में प्रवेश करा पूजा पाठ कराने का कार्य किया जा रहा है जिससे आम दर्शनार्थियों के बीच असहज और असंतोष की स्थिति निर्मित होती है, यहां तक कि कभी कभी विवाद की स्थित भी निर्मित होती है। इससे शास्त्र सम्मत पूजा पाठ में व्यवधान उत्पन्न होता है साथ ही गर्भगृह की पवित्रता भी नष्ट होती है। 



publive-image



एक उचित दूरी के साथ पूजा पाठ



हमारे वेद शास्त्रों में पूर्ण पवित्रता के साथ पूजा पाठ किये जाने का उल्लेख मिलता है। देश के अन्य मंदिरों में भी एक उचित दूरी के साथ पूजा पाठ किये जाने की व्यवस्था है। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि हाल ही में मैने दक्षिण भारत के तमाम मंदिरों के दर्शन कर वहां की व्यवस्थाएं देखी है पुजारी के अलावा गर्भगृह में किसी भी विशिष्ट व्यक्ति को जाने की अनुमति नही है। इसलिए मंदिर की पवित्रता और उत्पन्न होने वाली असहज स्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए मैहर मां शारदा मंदिर के गर्भगृह में भी किये जाने वाले विशिष्ट अतिथियो के पूजा पाठ को पूर्ण प्रतिबंधित किया जाए।


Satna News मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी मां शारदा मंदिर गर्भगृह शारदा मंदिर मैहर मां शारदा मंदिर मैहर Maihar MLA Narayan Tripathi सतना न्यूज maa sharda temple sanctum Maa Sharda Mandir Maihar