MP में डेंगू का कहर: प्रदेश में 10 हजार का आंकड़ा पार, मंदसौर के बाद ग्वालियर नया हॉटस्पॉट

author-image
एडिट
New Update
MP में डेंगू का कहर: प्रदेश में 10 हजार का आंकड़ा पार, मंदसौर के बाद ग्वालियर नया हॉटस्पॉट

भोपाल. मध्यप्रदेश में डेंगू तेजी से फैल रहा है। डेंगू मरीजों (Dengue Patient) की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। मंदसौर (Mandsaur) के बाद ग्वालियर (Gwalior) अब डेंगू (Dengue) का हॉटस्पॉट (Hotspot) बन गया है। 24 अक्टूबर तक ग्वालियर में 756 नए मरीज मिले। आज, 26 अक्टूबर तक कुल मरीज की संख्या 1 हजार से ऊपर पहुंच गई हैं।

मंदसौर के बाद ग्वालियर नया हॉस्पॉट

प्रदेश में मंदसौर पहले डेंगू का हॉस्पॉट था लेकिन अक्टूबर में सिर्फ 135 मरीज ही मिले। मंदसौर के बाद अब प्रदेश में ग्वालियर डेंगू का हॉटस्पॉट बन गया है। MP के 23 जिलों में 100 से ज्यादा डेंगू के मरीज मिलें है। जानकारों का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू के केसेस में कमी आएगी।

दिनों-दिन बढ़ता डेंगू का कहर

प्रदेश में 1 से 24 अक्टूबर के बीच 4071 मरीज मिले हैं। इन 24 दिनों में सबसे ज्यादा ग्वालियर में 756 केस मिले हैं। उज्जैन में 433 मरीज मिले हैं। फिर इंदौर में 298 और नीमच में 211 मरीज मिले। प्रदेश में डेंगू से कई मरीजों के मौत के आंकड़े भी सामने आए हैं। सरकारी रिकॉर्ड में अब तक सिर्फ 5 लोगों की ही मौत दर्ज हुई है।

सरकार चला रही है जागरूकता अभियान

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश में पिछले दिनों बारिश के कारण लार्वा को पनपने के स्थिति अनुकूल बन गई। सरकार डेंगू के खिलाफ जंग अभियान चला रही है। इसमें लार्वा के सर्वे से लेकर उसको मारने के लिए फॉगिंग की जा रही है। लोगों को बर्तनों, गमलों समेत दूसरी जगहों पर पानी इकट्ठा न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग लापरवाह बने हुए है।

MP Gwalior Dengue The Sootr Mandsaur 10 thousand new hotspot IS paitent crossed after