/sootr/media/post_banners/50492045bd8412baa18393b84e4682b866c87f4c695b02557cf7cb432dfa9368.jpeg)
BHOPAL. मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता हमलावर होते जा रहे हैं। बीजेपी ने शुक्रवार, 25 नवंबर को यात्रा पर निशाना साधते हुए नया तीर छोड़ा है। उसका आरोप है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए ट्वीट किया है कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। बीजेपी के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि यात्रा की लोकप्रियता से बौखलाई बीजेपी ने बदनाम करने के लिए डॉक्टर्ड वीडियो (एडिटेड वीडियो) चलाया है। इसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। द सूत्र इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो देखें..
सीएम का तीर- क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है
भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है?
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 25, 2022
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.हितेश वाजपेयी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एमपी कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। हालांकि साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि कांग्रेस ने बाद में ये वीडियो डिलीट कर दिया। उनके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पर्सनल ट्विटर हैंडल से कांग्रेस पर हमला बोला गया। लिखा गया भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जयराम ने कहा- ये बीजेपी का घिनौना हथकंडा, कानूनी कार्रवाई करेंगे
भारत जोड़ो यात्रा को अपार जन समर्थन मिलता देख बौखलाई भाजपा ने यात्रा को बदनाम करने के लिए एक डॉक्टर्ड विडियो चलाया है।हम इसके ख़िलाफ़ तुरंत क़ानूनी कार्यवाही कर रहे हैं। हम भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडों के लिए तैयार हैं। उनको करारा जवाब दिया जाएगा!
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) November 25, 2022
बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने इसे भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के लिए बीजेपी का घिनौना हथकंडा बताया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन मिलता देख बौखलाई बीजेपी ने यात्रा को बदनाम करने के लिए एक डॉक्टर्ड वीडियो (एडिटेड वीडियो) चलाया है। हम इसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। हम बीजेपी के ऐसे घिनौने हथकंडे के लिए तैयार हैं। उनको करारा जवाब दिया जाएगा।
बीजेपी ने अपने कार्यकर्ता से लगवाया नारा- एमपी कांग्रेस
कांग्रेस की प्रवक्ता ने तो स्वीकार कर लिया कि यात्रा मे नारे लगे हैं @Jairam_Ramesh जी !
आप कह रहे हैं कि नही लगे, प्रदेश प्रवक्ता कह रही हैं कि लगे हैं!
किसने लगाएं है वो तो पुलिस उगलवा ही लेगी।
????????✔️@INCIndia @SharmaaAbhishek @sardesairajdeep @navikakumar @ChouhanShivraj pic.twitter.com/GIXLm3iNJN
— Dr.Hitesh Bajpai (@drhiteshbajpai) November 25, 2022
ये खबर भी पढ़िए..
एमपी कांग्रेस की प्रवक्ता संगीता शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई बीजेपी ने अपने ही कार्यकर्ता से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगवाया है। बौखलाई बीजेपी की डर्टी ट्रोल आर्मी ने बहुत ही शर्मनाक षड़यंत्र रचा है। लाख कोशिश कर लो भाजपाई ....... को तोड़ने की। इस पर बीजेपी प्रवक्ता ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया कि कांग्रेस की प्रवक्ता ने तो स्वीकार कर लिया है कि यात्रा में नारे लगे हैं। जयराम रमेश जी आप कह रहे हैं कि नहीं लगे। अब ये कांग्रेस तय करे कि उसे किसको डिलीट करना है जयराम या बहन संगीता।