दिग्विजय ने गुलाम नबी को दगाबाज बताया, बोले- कांग्रेस को क्या एक्सपोज और डिमॉलिश करेंगे, पहले कश्मीर में अपनी पार्टी तो बचा लीजिए

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
दिग्विजय ने गुलाम नबी को दगाबाज बताया, बोले- कांग्रेस को क्या एक्सपोज और डिमॉलिश करेंगे, पहले कश्मीर में अपनी पार्टी तो बचा लीजिए

BHOPAL. पूर्व कांग्रेसी एवं जम्मू और कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने हाल ही में अपनी आत्मकथा  में पीएम नरेंद्र मोदी को नर्म दिल का नेता बताया है। जिस पर एमपी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने निशाना साधते हुए गुलाम नबी को दगाबाज बताया, वह बोले- कांग्रेस को क्या एक्सपोज और डिमॉलिश करेंगे, पहले कश्मीर में अपनी पार्टी तो बचा लीजिए। दरअसल, आत्मकथा 'आजाद' में नबी ने अपने विरोधियों समेत कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 





ट्वीट कर साधा निशाना





दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि- 'भाईजान आपने 40 साल कांग्रेस में रहकर पार्टी के साथ जो दगा किया है अब आप बीजेपी की बैसाखियों के सहारे क्या हासिल करना चाहते हैं।' ज्ञात हो कि 5 अप्रैल को कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी की आत्मकथा 'आजाद' का विमोचन करेंगे।







— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 5, 2023




55 साल के सफर को बयां करती 'आजाद'






डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी की आत्मकथा आजाद में उनके 55 साल के सफर को बताया है। वहीं जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के खिलाफ धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं होने पर कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के समूह जी-23 का भी हिसाब दिया है, जिन्होंने तत्कालीन अंतरिम पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखा था, जिसमें स्पष्ट, प्रभावी नेतृत्व और पार्टी मामलों में व्यापक सुधार की मांग की गई थी।





ये भी पढ़ें...





सिंधिया का राहुल पर तंज- कांग्रेस के लिए कुछ लोग फर्स्ट क्लास नागरिक हैं, आप-हम थर्ड क्लास नागरिक, राहुल केस में अभूतपूर्व हंगामा





'कांग्रेस को नहीं करना चाहता एक्सपोज'





आजाद आत्मकथा में गुलाम नबी ने बताया कि- 'मैं कांग्रेस को बेनकाब नहीं करना चाहता। नेतृत्व के साथ मेरे कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी या कांग्रेस की विचारधारा से मेरे कोई मतभेद नहीं हैं। बेशक मैंने अपनी किताब में नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव गांधी के समय में क्या गलत हुआ, इसका उल्लेख किया है, लेकिन मैंने यह भी कहा कि वे बड़े नेता थे।'





कांग्रेस से अलग होकर बनाई पार्टी





जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम आजाद ने 22 अगस्त 2022 में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना त्याग पत्र में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने इसके बाद डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के नाम अपने नए राजनीतिक दल का गठन किया था। आजाद ने आत्मकथा में कांग्रेस के बागी नेताओं से बना जी-23 का भी उल्लेख किया है।



gulam nabi azad Azad biography MP News गुलाम नबी आजाद दिग्विजय सिंह न्यूज digvijay singh news एमपी न्यूज आजाद बायोग्राफी