ग्वालियर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पत्रकार के उम्र संबंधी सवाल पर भड़के, कहा क्या मैं बैशाखी पर चल रहा हूं

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
ग्वालियर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पत्रकार के उम्र संबंधी सवाल पर भड़के, कहा क्या मैं बैशाखी पर चल रहा हूं

GWALIOR. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 26 मार्च, रविवार को ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने यहां प्रेस वार्ता की। उन्होंने शिवराज सरकार और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसी बीच एक पत्रकार ने उम्र संबंधी सवाल पूछ लिया। जिस पर दिग्विजय भड़क गए। और दोनों लोगों के बीच गर्मागरम बहस हो गई। पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि क्या मैं बैशाखी पर चल रहा हूं। 



पत्रकार ने क्या पूछा था?



पत्रकार ने पूछा था कि कांग्रेस में युवा नेता पार्टी से नाराज चल रहे हैं। लेकिन बुजुर्ग नेता जो 75 साल के हैं, क्या उन्हीं का चेहरा दिखाकर आप चुनाव जीत लेंगे? पत्रकार के इस सवाल पर दिग्विजय सिंह गुस्से से लाल हो गए।



ये खबर भी पढ़ें...






क्या बीजेपी में शिवराज सिंह, मोदी जी युवा हैं



पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह क्या बैशाखी पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सवाल बीजेपी से क्यों नहीं पूछते हैं। क्या बीजेपी में शिवराज सिंह, मोदी जी युवा हैं। क्या वह बुजुर्ग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आप बेहूदा सवाल पूछ रहे हैं। आप मोदी जी से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए क्यों नहीं कहते हैं।



कांग्रेस के प्रदर्शन जारी



कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद पार्टी काफी आक्रोश में है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर लगातार निशाना साध रही है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन भी कर रहे हैं। 



धरना स्थल पर पहुंचे थे दिग्विजय सिंह 



प्रेस वार्ता से पहले दिग्विजय सिंह फूलबाग मैदान पहुंचे थे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं का राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के खिलाफ धरना चल रहा था। सिंह भी यहां धरने पर बैठे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आप घर-घर जाकर लोगों को अडानी की कंपनियों द्वारा किए गए 20 हजार करोड़ के घोटाले की जानकारी दे। इस मामले में सरकार और बीजेपी की चुप्पी की वजह भी बताए। यह भी बताए कि ये पैसा खुद आपका यानी जनता का है।



यह आंदोलन घर-घर पहुंचेगाः पूर्व मुख्यमंत्री



पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा यह तो अभी शुरूआत है। यह आंदोलन घर-घर पहुंचेगा और सरकार से सवाल पूछेगा कि मोदी जी जो अडाणी और अन्य कंपनियों द्वारा 20,000 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। वह रुपया किसका था। उन्होंने कहा अभी आंदोलन का आरंभ है। आगे आंदोलन हर घर से खड़ा होगा और मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंक देगा। 



वीडियो देखें- 




former Chief Minister Digvijay Singh MP News उम्र संबंधी सवाल पत्रकार पर भड़के ग्वालियर में दिग्विजय सिंह age related question एमपी न्यूज furious at journalist पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह Digvijay Singh in Gwalior
Advertisment