इंदौर में दिग्विजय सिंह बोले- मैं BJP-संघ के लिए कोरोना वायरस, मंत्री सिलावट से पूछा, कौन सा धंधा है इनका, कहां से आया इतना पैसा

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
इंदौर में दिग्विजय सिंह बोले- मैं BJP-संघ के लिए कोरोना वायरस, मंत्री सिलावट से पूछा, कौन सा धंधा है इनका, कहां से आया इतना पैसा

संजय गुप्ता, INDORE. अपने बयानों के लिए पहचान रखने वाले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने 26 अप्रैल, बुधवार को इंदौर में मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा उन पर दिए गए बयान को लेकर उन्हें जमकर घेरा। सिंह ने कहा कि सिलावट पहले क्या थे, यह इंदौर के लोग जानते हैं और अब क्या है। उनसे पूछिए कि आपका इतना बड़ा धंधा कैसे हो गया है। कहां से आया इतना पैसा? मंत्री सिलावट द्वारा उन्हें कांग्रेस का कोरोना बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हां मैं कोरोना वायरस हूं, लेकिन बीजेपी और संघ के लिए। 



मंत्री सिलावट ने यह दिया था बयान



कुछ दिन पहले दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच में ट्वीटर पर लंबी बहस चली थी। इसके बीच में मंत्री सिलावट कूदे थे और मीडिया से चर्चा में कहा था कि दिग्विजिय सिंह कांग्रेस के कोरोना है। कोरोना की उत्पत्ति चीन में हुई है। कांग्रेस के इस कोरोना का भी जन्म चीन में हो, इसके लिए मेरी प्रभु महाकाल से प्रार्थना है। 



ये भी पढ़ें...






सब्जी बेचते थे पहले सिलावट, अब है 5.68 करोड़ के आसामी 



सिलावट और उनके परिवार का पुराना धंधा सब्जी बेचने का रहा है। बाद में वह राजनीति में आए। उन्होंने 1985 में पहला चुनाव लड़ा। तब वह कांग्रेस में थे। वह लगातार 2018 तक कांग्रेस की सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते आ रहे हैं। सिंधिया के बीजेपी में जाने के दौरान वह भी मार्च 2020 में बीजेपी में आ गए और फिर उपचुनाव में बीजेपी की ओर से जीत हासिल कर मंत्री बने। इन चुनाव में उनकी संपत्ति 5.68 करोड़ रुपए थी। वहीं उनकी पत्नी की संपत्ति 1.97 करोड़ रुपए थी। उन्होंने अपना पेशा विधायक और किसान के रूप में बताया हुआ है। 



भाजपा वोटर लिस्ट में करती है गड़बड़ी



कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर मतदाता सूची में हेरफेर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- भाजपा वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करती है। इस गड़बड़ी को पकड़ना होगा। ब्लॉक लेवल ऑफिसर भाजपा के नेता बनकर काम कर रहे हैं, जो कि हाई स्कूल भी पास नहीं हैं। वोटर लिस्ट में नाम काटने और जोड़ने का काम बीएलओ के पास ही होता है। दिग्विजय ने कहा कि 20 साल के कुशासन को जनता अब उखाड़ फेंकने वाली है। कांग्रेस को लोग पसंद करने लगे हैं। फसल पक गई है। समय रहते काट लें, नहीं तो चोर फसल चोरी कर निकल जाएगा।



वीडियो देखें- 




MP News कोरोना वायरस Digvijay Singh Corona virus दिग्विजय सिंह एमपी न्यूज मंत्री तुलसीराम सिलावट बीजेपी-संघ Minister Tulsiram Silavat BJP-Sangh