नीमच में दिग्विजय सिंह BJP सांसद-विधायक की ओर देखकर बोले- कुरान शरीफ में लिखा है गौ हत्या नहीं होनी चाहिए, लेकिन आप मानेंगे नहीं

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
नीमच में दिग्विजय सिंह BJP सांसद-विधायक की ओर देखकर बोले- कुरान शरीफ में लिखा है गौ हत्या नहीं होनी चाहिए, लेकिन आप मानेंगे नहीं

कमलेश सारडा, NEEMUCH. नीमच में दिग्विजय सिंह ने गौ हत्या को लेकर बयान दिया है। वे जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निजी अस्पताल के उद्घाटन में पहुंचे थे। उन्होंने धर्म के नाम पर राजनीति और गौमांस खाने को लेकर बयान दिया। दिग्विजय सिंह ने मंच से कहा कि कुरान शरीफ में लिखा है कि दूध में गाय का दूध सबसे ज्यादा सेहत देने वाला है और गोश्त बीमारियों का कारण है। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी सांसद और विधायक की ओर देखते हुए कहा कि कुरान में भी लिखा हुआ है कि गौ हत्या नहीं होनी चाहिए। इस बात को आप मानेंगे नहीं क्योंकि आपकी विचारधारा अलग है। मैं प्रमाण के साथ कह रहा हूं।



'एक गाय या बैल को मारना मनुष्य के कत्ल के समान'



दिग्विजय सिंह ने बताया कि ईसा मसीह ने कहा है कि तू किसी को मत मार, तू मेरे समीप पवित्र मनुष्य बनकर रह। एक गाय या बैल को मारना एक मनुष्य के कत्ल के समान है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करें। वसुधैव कुटुम्बकम की बात विधायक ने कही है, पालन भी होना चाहिए।



बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता का दिग्विजय पर कटाक्ष



बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कटाक्ष किए हैं। सुधीर गुप्ता ने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह सनातन की विचारधारा की तरफ आ रहे हैं तो उसकी सच्चाई को कॉपी-पेस्ट से नहीं समझा जा सकता। अगर वे खुद राम बनने के लिए प्रचार कर रहे हैं, दिग्विजय और राहुल भी कौनसे राम को खोज रहे हैं। राम बनने के लिए जीवन खपाना पड़ता है। राम बनने में बड़ा कष्ट है, इतनी ऊंचाई पाने के लिए आप प्रयास कर रहे हैं तो हम भी वंदन करेंगे।



ये खबर भी पढ़िए..



ईडी के खिलाफ डॉ. गोविंद सिंह ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा,नोटिस में कारण न बताने पर लगाई याचिका



दिग्विजय ने कहा मुसलमान गौ हत्या नहीं करते हैं



दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुसलमान गौ हत्या नहीं करते हैं। इस बयान को लेकर सुधीर गुप्ता ने कहा कि ये बहुत अच्छा है। हम तो कभी कहते ही नहीं हैं। ये नेरेटिव इन्हीं का फिक्स किया हुआ है। आजादी के बाद से ये क्या कर रहे थे मुझे नहीं पता है। इन्होंने ये नेरेटिव फिक्स क्यों होने दिया। क्यों डाला किसी एक पर, हमने तो कभी नहीं कहा। हम तो यही कहते हैं कि समुद्र मंथन में मिली मेरी गाय, मेरे वंश, मेरी पीढ़ी और मेरे बच्चों को तारेगी। वो गाय ना हिंदू की होती है और ना मुसलमान की होती है। पता नहीं इनके दिमाग में ये 47 की आजादी के बाद भरा पड़ा है कि गाय को मुसलमान काटता है, ये ऐसा क्यों बोले। हमने तो नहीं बोला ऐसा कभी।



दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा पर तंज



सांसद सुधीर गुप्ता ने दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा को लेकर कहा कि मैं समझता हूं अंदर के ये पाप, इसमें पवित्रता की गंगा में डुबकियां लगाओ, आओ असली नर्मदा परिक्रमा लगाओ।


Digvijay Singh in Neemuch statement on cow slaughter Quran Sharif Muslims and cow slaughter BJP MP Sudhir Gupta नीमच में दिग्विजय सिंह गौ हत्या पर बयान कुरान शरीफ मुसलमान और गौ हत्या बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता