दिग्विजय सिंह का AAP, BSP और AIAIM पर प्रहार, बोले- BJP के समर्थन पर चुनाव लड़ती हैं ये पार्टियां, कमजोर सीटों पर कर रहे मेहनत

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
दिग्विजय सिंह का AAP, BSP और AIAIM पर प्रहार, बोले- BJP के समर्थन पर चुनाव लड़ती हैं ये पार्टियां, कमजोर सीटों पर कर रहे मेहनत

Katni. प्रदेश की उन कमजोर सीटों जहां कांग्रेस बीते दो दशकों से हार झेल रही है, उन सीटों पर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और अनुशासन का पाठ पढ़ाने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह दौरे कर रहे हैं। दिग्गी राजा सीधी, शहडोल और फिर कटनी और जबलपुर के दौरों पर निकले हैं। वे रविवार को दो दिन के लिए जबलपुर में भी डेरा डालेंगे। दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, मायावती की बहुजन समाज पार्टी और असदउद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिसे इत्ताहदुल मुसलमीन पर निशाना साधा है। दिग्गी राजा ने बीएसपी, आप और एआईएमआईएम को वोटकटवा पार्टियां करार देते हुए कहा कि ये पार्टियां बीजेपी के समर्थन पर मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ती हैं और कांग्रेस के वोटों को काटती हैं। 




  • यह भी पढ़ें 


  • छिंदवाड़ा में अवैध सर्राफा कारोबार के ठिकाने पर पुलिस और GST की दबिश, लाखों कैश और करोड़ों के जेवरात बरामद, तस्करी का भी संदेह 



  • तीसरे विकल्प की गुंजाइश से किया इनकार




    दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में किसी भी तीसरे विकल्प की गुंजाइश से इनकार करते हुए कहा कि यहां कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी से है। कोई पार्टी इक्का-दुक्का सीट जीत भी ले तो कोई फर्क नहीं पड़ता। दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस नेता रामेश्वर नीखरा भी प्रदेश की कमजोर सीटों के दौरे पर हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिन सीटों पर लगातार हारती आ रही है, मैं उन सीटों का दौरा कर रहा हूं। इन सीटों पर हमारा संगठन कमजोर रहा है, जिसे स्वीकार करने में कोई परहेज नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ इसे अच्छे ढंग से दुरुस्त कर रहे हैं। हमने विधानसभाओं को मंडल सेक्टर में बांट दिया है। पहले भी इस तरह के प्रयास किए गए लेकिन इतने व्यवस्थित ढंग से कभी संगठन पर काम नहीं हुआ। 



    जबलपुर की 3 सीटों पर करेंगे मंत्रणा




    दिग्विजय सिंह 14 मई को जबलपुर आ रहे हैं, अपने दो दिवसीय दौरे पर वे जबलपुर की पनागर, सिहोरा और केंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इन तीनों सीटों पर दो दशकों से कांग्रेस हारती चली आ रही है। जबलपुर से पहले दिग्गी राजा कटनी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। 



    लगातार बीजेपी पर साध रहे निशाना




    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने यहां बिजली के बिलों के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि बीजेपी 18 साल से सत्ता में है लेकिन उसके वादे अभी तक अधूरे हैं। बिजली के बिल लोगों को करंट मार रहे हैं। किसानों की कर्जमाफी जो हमारी सरकार के समय हो रही थी वह अधूरी रह गई। कर्नाटक चुनाव के रुझानों पर दिग्विजय सिंह बोले कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत उतनी ही सुनिश्चित थी जितनी मध्यप्रदेश में हमारी जीत सुनिश्चित है। 


    AAP- BSP और AIAIM पर प्रहार said parties that cut votes MP News MP न्यूज़ AAP-BSP and AIAIM Attack on Digvijay Singh दिग्विजय सिंह बताया वोट काटने वाली पार्टियां