राजगढ़ में दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गंभीर घायल भोपाल ​रेफर, पुलिस ने गाड़ी को थाने में किया खड़ा

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
राजगढ़ में दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी,  गंभीर घायल  भोपाल ​रेफर, पुलिस ने गाड़ी को थाने में किया खड़ा

RAJGARH. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे डॉक्टर ने भोपाल रेफर कर दिया है।



publive-image



परोलिया निवासी है घायल



कुछ दिन पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित की माताश्री का देहांत हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 9 मार्च, गुरुवार को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पुरोहित के गांव कोड़क्या पहुंचे थे। यहां से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह वापस राजगढ़ की ओर आ रहे थे। तभी जीरापुर में शिक्षक कॉलोनी के समीप बाइक सवार परोलिया निवासी बब्लू पिता मांगीलाल बागरी सड़क से गुजर रहा था। दिग्विजय सिंह की कार से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बब्लू बाइक से नीचे जा गिरा व जख्मी हो गया। उसे सिर के साथ सहित कई स्थानों पर चोटे आई थी। उसी समय ब्यावरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी की गाड़ी मौके पर आ पहुंची। 



ये खबर भी पढ़ें...






पूर्व सीएम खुद भी अस्पताल पहुंचे



पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खुद घायल को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज शुरू करवाया। हालांकि सिर में जख्म गहरा होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे डॉक्टर ने भोपाल रेफर कर दिया।



दिग्गी बोले- मेरी गाड़ी जब्त करो, ड्राइवर पर केस बनाओ



बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह ने स्वयं पुलिस से कहा- मेरी गाड़ी जब्त करिए और ड्राइवर पर केस बनाइए। इसके बाद दिग्विजय की गाड़ी थाने में खड़ी हो गई और वे विधायक की गाड़ी से राजगढ़ के लिए रवाना हो गए।



घायल बोला- कार चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था



जीरापुर के थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि घायल युवक मजदूरी करता है। वह किसी काम से बाइक से अपने गांव से जीरापुर आया था। घायल का कहना है कि कार ड्राइवर लापरवाही और तेज गति से कार चला रहा था। टक्कर के बाद वह उछलकर एक पोल से टकरा गया। इस कारण उसके सिर में चोट आई है।


घायल भोपाल रेफर MP News बाइक सवार घायल दिग्विजय की कार का एक्सीडेंट injured referred to Bhopal bike rider injured Digvijay car accident Digvijay Singh Rajgarh राजगढ़ में दिग्विजय सिंह एमपी न्यूज