खंडवा में खाली मकान में धार्मिक अनुष्ठान करने को लेकर देर रात 2 पक्ष भिड़े, पथराव में पुलिसकर्मियों को भी आई चोट

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
खंडवा में खाली मकान में धार्मिक अनुष्ठान करने को लेकर देर रात 2 पक्ष भिड़े, पथराव में पुलिसकर्मियों को भी आई चोट

शेख रेहान, KHANDWA. खंडवा की दुबे कॉलोनी में खाली मकान में धार्मिक अनुष्ठान को लेकर 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में विवाद के बाद पथराव हो गया। बीच-बचाव में पुलिसकर्मियों को भी चोट आई हैं। सीएसपी, टीआई और कुछ पुलिसकर्मी पथराव की वजह से घायल हुए हैं।





खाली मकान में हो रही थी मूर्ति की स्थापना





दुबे कॉलोनी के खाली मकान में धार्मिक अनुष्ठान किया जा रही था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि वो घर खाली नहीं है बल्कि उसका है। उसने कुछ महीने पहले ही घर खरीदा है। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई। दोनों पक्षों के काफी लोग इकट्ठा हो गए, इसके बाद बात मारपीट और पथराव तक पहुंच गई।





पीछे के रास्ते से घर में घुसने का आरोप





मकान मालिक का कहना है कि वो और उनका परिवार शादी में गया हुआ था। घर में ताला लगा हुआ था। कुछ लोग मेरे घर में पीछे के रास्ते से घुसे थे। उन्होंने घर के पीछे का दरवाजा भी तोड़ दिया था। वे घर में पूजा-पाठ कर रहे थे। हमें जब पता चला तो हम यहां पर आए। इसके बाद घर में घुसे लोगों ने कॉलोनी वालों को इकट्ठा कर लिया और नारेबाजी की।





कुछ महीनों पहले खरीदा था मकान, 18 जनवरी को हुई रजिस्ट्री





मकान मालिक का कहना है कि उसने कुछ महीनों पहले ही मकान खरीदा था, लेकिन मकान की रजिस्ट्री 18 जनवरी को हुई है। वे अपने परिवार के साथ शादी में गए हुए थे इसलिए मकान में ताला लगा था।





ये खबर भी पढ़िए..





MP में गिद्धों पर पहली बार रहेगी नजर, शुरुआत में 40 गिद्धों पर लगाई जाएगी डिवाइस; सेटेलाइट से हर एक्टिविटी की मिलेगी जानकारी





विवाद के बाद काबू में हालात





खंडवा के एसपी विवेक सिंह का कहना है एक प्राइवेट प्रॉपर्टी पर धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा था। हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। भीड़ को डिस्पर्स किया गया, इस दौरान दोनों तरफ से पथराव हुआ था जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना में कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है और कई लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। विवाद के बाद हालात काबू में हैं और शांति है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



धार्मिक अनुष्ठान को लेकर विवाद पुलिसकर्मी भी घायल 2 पक्षों में पथराव दो पक्षों में विवाद खंडवा में विवाद policemen Injured stone pelting stone pelting between two parties dispute between two parties Controversy in Khandwa