राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल में अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी, 4 सत्र में 25 विद्वानों का होगा संबोधन

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल में अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी, 4 सत्र में 25 विद्वानों का होगा संबोधन

BHOPAL. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (3 मार्च) को भोपाल में 7वें अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 15 देशों के 350 से ज्यादा विद्वान और 6 देशों के संस्कृति मंत्री शामिल होंगे। सम्मेलन की पूरी तैयारियां हो गई हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद तैयारियों का जायजा लिया। मुर्मु दोपहर 12:20 बजे 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में करेंगी। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता शामिल होंगे।





राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात 1500 से ज्यादा जवान 



राष्ट्रपति की सुरक्षा में 1500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। इस सम्मेलन में 15 देशों से 350 से अधिक विद्वान शामिल हो रहे हैं। इसमें भूटान, मंगोलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, नेपाल, दक्षिण कोरिया, मॉरिशस, रूस, स्पेन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन की सहभागिता रहेगी।



ये खबर भी पढ़िए....








देशों से आए विद्वान और शोधार्थी लेंगे भाग



शुभारंभ सत्र में श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज का उद्बोधन भी होगा। अतिथि 'द पेनारोमा ऑफ इंडियन फिलोसफर्स एंड थिंकर्स' पुस्तक का विमोचन करेंगे।  पहले दिन के दूसरे-सत्र में इंडिया फाउंडेशन की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य राम माधव की अध्यक्षता में मिनिस्टर-सत्र होगा। इसमें भूटान, श्रीलंका, नेपाल और इंडोनेशिया के संस्कृति मंत्री अपने विचार रखेंगे। सम्मेलन में देश के अलग-अलग राज्यों, विश्वविद्यालय के साथ ही अमेरिका, साउथ कोरिया, थाईलेंड, स्पेन, वियतनाम, मॉरीशस, रशिया, भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल, मंगोलिया, फ्रांस आदि देशों से आए विद्वान और शोधार्थी हिस्सा लेंगे।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल आएंगी Draupadi Murmu at Bhopal today सम्मेलन  में 15 देशों से 350 विद्वान होंगे शामिल द्रौपदी  7वें अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी 350 scholars from 15 countries participate in conference President Draupadi Murmu Draupadi inaugurate 7th International Dharma-Dhamma Conference