अशोकनगर में ससुराल वालों के खाने में मिलाई नशीली गोलियां, फिर नगदी-जेवरात लेकर चंपत हुई नई नवेली दुल्हन, 3 दिन में दिखाई करामात

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
अशोकनगर में ससुराल वालों के खाने में मिलाई नशीली गोलियां, फिर नगदी-जेवरात लेकर चंपत हुई नई नवेली दुल्हन, 3 दिन में दिखाई करामात

Ashoknagar. अशोकनगर का युवक हाल ही में दूल्हा बना था, मंदिर में शादी की, आसपड़ोस और नातेदारों को दावत देने की तैयारी चल रही थी। अचानक सुबह नींद खुलती है और युवक देखता है कि घर की नगदी-जेवरात और उसकी नई नवेली दुल्हन भी गायब है। दरअसल अशोकनगर के अनिल भार्गव ने हाल ही में मंदिर से ब्याह रचाया था। लड़की पक्ष से मुलाकात उसके दोस्त ने कराई थी। सात फेरे हुए, दो दिन तक दुल्हन ने पूरे घर की सेवा की और फिर रात के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। इसके बाद दुल्हन घर का नगदी-जेवरात लेकर चंपत हो गई। अब ठगा महसूस कर रहा दूल्हा पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है। 





यह घटना अशोक नगर के सेमरा हाट गांव की है। अनिल भार्गव नाम के युवक को उसके गुना में रहने वाले दोस्त कमलेश कोरी ने यह रिश्ता बताया था। लड़की की भोली सी सुंदर सूरत देखकर अनिल ने तुरंत शादी के लिए हां कह दी। मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए थे। 16 अप्रैल को ब्याह हुआ और 19 अप्रैल को ही दुल्हन ने पूरा घर समेटा और रफूचक्कर हो गई। 







  • यह भी पढ़ें 



  • बुरहानपुर में थाने से 4 आरोपियों को छुड़ाने वाले बदमाश गिरफ्तार, इनमें कई ईनामी आरोपी भी शामिल






  • पीड़ित दूल्हे अनिल ने बताया कि उसकी उम्र 39 साल है। शादी नहीं होने के कारण परिवारवाले परेशान थे। गुना के रहने वाले दोस्त कमलेश ने उड़ीसा में रहने वाली युवती के परिजनों से मिलवाया। मुझे वह पसंद आ गई और हमने मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद दुल्हन का गृहप्रवेश कराया गया और विवाह की सारी रस्में निभाई गईं। दो दिन में उसने सबका दिल जीत लिया। लेकिन 19 अप्रैल की सुबह 10 बजे तक सब सोते रहे। मां की नींद खुली तो उन्हें दुल्हन नजर नहीं आई। तलाशी ली तो पता चला कि घर के जेवरात और 2 लाख रुपए नगद गायब मिले। 







    मोबाइल भी ले गई अपने साथ







    अनिल ने बताया कि दुल्हन उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गई है। उसे पता होता कि भोली सी सूरत के पीछे लुटेरा मन है तो कभी उससे शादी नहीं करता। युवक ने थाने में शिकायत दी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में उड़ीसा की लड़कियों से शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं। ये गिरोह इसी तरह ऐसे लोगों को तलाशते हैं जिनकी शादी नहीं हो रही होती। फिर उन्हें शादी का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठी जाती है और फिर बाद में दुल्हन घर का नगदी जेवरात लेकर चंपत हो जाती है। 



    MP News ओडिसा गैंग से जुड़े तार नगदी-जेवरात लेकर चंपत हुई खाने में मिलाई नशीली गोलियां लुटेरी दुल्हन का कारनामा strings connected to Odisha gang snatched away with cash-jewellery MP न्यूज़ drug pills mixed in food Robber bride's act