UMARIA: उमरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन के दौरान प्रत्याशी और कलेक्टर के बीच हुई झूमा-झटकी, कलेक्टर ने FIR दर्ज कराई

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
UMARIA: उमरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन के दौरान प्रत्याशी और कलेक्टर के बीच हुई झूमा-झटकी, कलेक्टर ने FIR दर्ज कराई

राजश्री मिश्रा, UMARIA. उमरिया (Umaria) में जिला पंचायत अध्यक्ष (District Panchayat President) के निर्वाचन की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी की अनुजा पटेल (Anuja Patel) का निर्वाचन हुआ है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री सिंह (Savitri Singh) को हराया है। दोनों अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को बराबर यानी 5-5 मत मिले थे। इसलिए पर्ची के माध्यम से फैसला हुआ। इसी बात को लेकर निर्वाचन स्थल पर हंगामा हो गया। खबर आ रही है कि कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री सिंह और उमरिया के कलेक्टर में झूमा-झटकी हुई है। कलेक्टर ने इस मामले में FIR दर्ज करवाई है। 



इस कारण हुआ विवाद



जिला पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव में टाई वोटिंग हुई। इस स्थिति में पर्ची के द्वारा अध्यक्ष पद का निर्णय हुआ, जिसमें बीजेपी की उम्मीदवार जीत गईं। बीजेपी प्रत्याशी की जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने कलेक्टर पर पर्ची बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किशोर से पर्ची लेने के बाद कलेक्टर ने पर्ची बदल दी। इसके बाद वो कलेक्टर से पर्ची छुड़ाने लगीं। इस झुमा-झटकी में दोनों के हाथों में खरोंच आ गई। इसी बात को लेकर कांग्रेस से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी और कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव में विवाद हो गया।  सूत्रों की मानें तो इस दौरान दोनों में काफी झूमा-झटकी हुई और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने 30 जुलाई को घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई।



दोनों ने एक-दूसरे की शिकायत की



कलेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने सावित्री सिंह के खिलाफ धारा 353,332,17(1)ग के तहत मामला दर्ज किया है। सावित्री सिंह ने भी कलेक्टर के खिलाफ प्रताड़ना, जानबूझकर चुनाव हरवाने और मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Savitri Singh Anuja Patel जिला पंचायत अध्यक्ष Umaria District Panchayat President कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव सावित्री सिंह अनुजा पटेल उमरिया Collector Sanjeev Srivastava