MP की राज्यसभा सीट पर चुनाव: 4 अक्टूबर को वोटिंग, मंत्री के इस्तीफे से सीट खाली

author-image
एडिट
New Update
MP की राज्यसभा सीट पर चुनाव: 4 अक्टूबर को वोटिंग, मंत्री के इस्तीफे से सीट खाली

भोपाल. गुरुवार यानी 09 सितंबर को भारतीय निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी। इनमें से एक सीट मध्य प्रदेश की भी है, जो पहले थावरचंद गेहलोत की थी लेकिन उनके इस्तीफे के बाद से वह खाली हो गई है। गेहलोत अभी कर्नाटक के गर्वनर हैं। 4 अक्टूबर को इस सीट के लिए वोटिंग होगी। क्योंकि विधानसभा में भाजपा का बहुमत हैं इसीलिए भाजपा का इस सीट से जीतना निश्चित माना जा रहा है।

भाजपा और कांग्रेस तैयारी में जुटे

थावरचंद गेहलोत ने 7 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था। लेकिन उनका कार्यकाल अप्रैल 2024 तक का था। इस सीट के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार, 09 सितम्बर 2021 को चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके बाद भाजपा- कांग्रेस दोनों ही तैयारियों में जुट गए हैं। अभी इस सीट से कौन प्रत्याशी होगा इसका निर्णय नहीं हो पाया है। मोदी कैबिनेट में कई नए मंत्री हैं, जिन्हें मध्य प्रदेश से उतारकर BJP राज्यसभा भेज सकती है, जबकि कांग्रेस एमपी के ही किसी नेता को मैदान में उतार सकती है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, उम्मीदवार के संबंध में केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

कैसे होंगे सारे कार्यक्रम

  • 15 से 22 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

  • 23 सितंबर को फॉर्म की जांच होगी।
  • 27 सितंबर तक नामांकन फॉर्म वापस लिए जा सकेंगे।
  • 4 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।
  • 4 सितंबर की शाम 5 बजे काउंटिंग होगी।
  • द सूत्र the sootr 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी