रतलाम में पाइप गोदाम में आग: पेट्रोल पंप पास होने से कई घर खाली कराए, 5Km दूर से दिखी लपटें

author-image
एडिट
New Update
रतलाम में पाइप गोदाम में आग: पेट्रोल पंप पास होने से कई घर खाली कराए, 5Km दूर से दिखी लपटें

रतलाम. यहां के मोहन नगर में गुरुवार, 14 अक्टूबर की सुबह पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद 7-8 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। प्लास्टिक पाइप का ये गोदाम एक पेट्रोल पंप के पास था। लोगों की सुरक्षा के लिए गोदाम के आसपास के कुछ घरों को खाली करा लिया गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।मोहन नगर के कुछ घर भी आग और धुएं से प्रभावित हुए हैं। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और धुआं शहर में 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहे थे। यह गोदाम पगारिया ट्रेडर्स का है, जिसमें कृषि उपयोग के PVC पाइप और केबल रखी हुई थीं।

थाना प्रभारी झुलसे

पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी गोदाम के पास लगी आग को बुझाने के लिए दो घंटे तक जुटे रहे। आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के दौरान डीडी नगर थाना प्रभारी अशोक निनामा का हाथ झुलस गया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। रिहायशी इलाका होने की वजह से आग बुझाने में दमकल टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

रिहाइशी इलाके में गोदाम बनाने की अनुमति नहीं

रतलाम SDM अभिषेक गहलोत ने बताया कि रिहाइशी इलाके के पास गोदाम बनाने की अनुमति नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गोदाम के पास कचरे के ढेर में आग लगाई गई थी। यहां से आग गोदाम तक फैल गई। आसपास के आठ घरों के सामान को भी आग की वजह से नुकसान पहुंचा।

petrol pump 5 Km away godown The Sootr Ratlam