मुरैना में दो गुटों के बीच चलीं गोलियां, बढ़ा तनाव, सड़क पर बिखरे दिखे ईंट, पत्थर और कारतूस, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
मुरैना में दो गुटों के बीच चलीं गोलियां, बढ़ा तनाव, सड़क पर बिखरे दिखे ईंट, पत्थर और कारतूस, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

MORENA. मध्यप्रदेश के मुरैना शहर के इस्लामपुरा में 10 फरवरी, शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में फायरिंग हो गई। करीब आधा घंटे तक एक पक्ष सड़क से फायरिंग करता रहा तो दूसरी ओर से मकानों की छतों से महिला-पुरुषों ने गोली चला रहे लोगों पर पथराव किया। पथराव और फायरिंग के कारण पूरी सड़क पर ईंट, पत्थर और कारतूस बिछ गए।  खबर लिखे जाने तक पुलिस बल मौके पर तैनात था। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।





बस्ती में घुसे नकाबपोश बदमाश 





यह विवाद रात 8 बजे के करीब ऐसा बढ़ा कि एक बस्ती में 35 से 40 नकाबपोश युवक कट्टे व बंदूकें लेकर घुस गए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसके बाद बस्ती के युवकों ने भी जवाब में पथराव व फायर किए। घरों की छतों से महिला-पुरुषाें ने फायरिंग कर रहे लोगों पर पथराव किया। फायरिंग और पथराव का यह घटनाक्रम आधा घंटे तक चला। 





ये खबर भी पढ़ें...











बल्ब फूटने से पूरी गली में अंधेरा पसर गया





नकाब पोश लोगों ने अधिकांश खंबों के स्ट्रीट लाइट व घरों के बाहर लगे बल्ब पर फायरिंग व पथराव कर दिए, जिससे बल्ब फूटने से पूरी गली में अंधेरा पसर गया है। सूचना मिलते ही सीएसपी अतुल सिंह, कोतवाली, स्टेशन रोड व सिविल लाइन थाने की टीमों को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को स्थानीय लोगों ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं, जिनमें पथराव व फायरिंग करते हुए भीड़ दिख रही है।



MP News दो गुटों में फायरिंग मुरैना का इस्लामपुरा area converted cantonment firing in two groups Morena Islampura इलाका छावनी में तब्दील एमपी न्यूज