रतलाम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल रैली का स्वागत, फ्लेक्स में तस्वीर को लेकर चर्चा; खेल मंत्री, 2 विधायक, सांसद के फोटो गायब

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
रतलाम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल रैली का स्वागत, फ्लेक्स में तस्वीर को लेकर चर्चा; खेल मंत्री, 2 विधायक, सांसद के फोटो गायब

आमीन हुसैन, RATLAM. मध्यप्रदेश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजन को लेकर संपूर्ण प्रदेश में खेल वातावरण तैयार करने और खेलों में अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने एवं युवा खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंच रही मशाल रैली गुरुवार को रतलाम पहुंची।



फ्लेक्स पर फोटो को लेकर राजनीति




publive-image

फ्लेक्स में सिर्फ विधायक और मेयर की तस्वीर




मशाल रैली के स्वागत में फ्लेक्स पर फोटो को लेकर राजनीति हुई। फ्लेक्स में खेल मंत्री और सांसद के साथ 2 विधायकों का फोटो गायब रहा। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना दिखाई दिए लेकिन खेल मंत्री और 2 विधायक, सांसद के फोटो फ्लेक्स में लगना था पर ऐसा नहीं हुआ। इसका जवाब नगर निगम के कमिश्नर देंगे।



ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयारियां



रतलाम में खेल जागृति के इस अभिनव पहल के स्वागत के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए रतलाम शहर विधायक चैतन्य कश्यप ने कहा कि खेलो इंडिया मात्र एक आयोजन नहीं बल्कि एक आंदोलन है। सरकार द्वारा खेलों को पूरा महत्व दिया जा रहा है, खेलों के वृहद आयोजनों से ओलंपिक में देश के अच्छे प्रदर्शन की तैयारियां की जा रही हैं।



हमारे देश में खेलों में असीमित प्रतिभाएं



चैतन्य कश्यप ने कहा कि हमारे देश में खेलों के क्षेत्र में असीमित प्रतिभाएं हैं। शासन का प्रयास है कि कोई भी प्रतिभा अपने सर्वश्रेष्ठ से वंचित नहीं रहे। अपने देश का नाम रोशन करें इसलिए खेलो इंडिया जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। खेल जीवन का अभिन्न अंग है। हमारे रतलाम में भी कई सारी प्रतिभाएं हैं जो निश्चित रूप से आगे चलकर शहर का नाम और जिले का नाम रोशन करेंगी।



ये खबर भी पढ़िए..



रायसेन में बच्चों के हाथ में किताब की जगह स्कूल के शिक्षक ही थमा रहे झाड़ू, मध्यान्ह भोजन में भी कमी



कई जगहों पर हुआ यूथ गेम्स की मशाल का स्वागत



खेलो इंडिया की मशाल रैली का रतलाम आगमन हुआ। झाबुआ से मशाल रैली का रतलाम में प्रवेश हुआ। रतलाम में कई जगहों पर मशाल रैली का स्वागत हुआ। मशाल रैली का स्टेडियम मार्केट इलाके में स्वागत किया गया, यहां रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल और जनप्रतिनिधियों ने मशाल थामकर खेल जागृति के इस अभियान का रतलामवासियों की ओर से मशाल रैली का अभिनंदन किया गया और फिर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


Khelo India Youth Games Photo of Sports Minister 2 MLA and MP missing Photo of City MLA and Municipal Corporation Mayor Flex photo politics Khelo India Youth Games torch rally खेल मंत्री 2 विधायक और सांसद का फोटो गायब शहर विधायक और मेयर का फोटो फ्लेक्स पर फोटो पर राजनीति खेलो इंडिया यूथ गेम्स खेलो इंडिया यूथ गेम्स मशाल रैली