शुजालपुर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा- RSS के एक हजार अयोग्य लोगों को पेसा एक्ट में नौकरी दी 

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
शुजालपुर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा- RSS के एक हजार अयोग्य लोगों को पेसा एक्ट में नौकरी दी 

SUJALPUR. प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां जारी है। कांग्रेस, बीजेपी और अन्य पार्टियों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल, गुरुवार को शुजालपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा की। सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा। उन्होंने RSS के एक हजार अयोग्य लोगों को पेसा एक्ट में नौकरी देने का आरोप लगाया। 





पंडित लीलाधर जोशी की समाधि पर पुष्प किए अर्पित





प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दिग्विजय सिंह अपने काफिले के साथ सिटी मंडी मार्ग स्थित तपोवन परिसर में पहुंचे। जहां मध्य भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित लीलाधर जोशी व पूर्व उद्योग राज्यमंत्री विद्याधर जोशी के समाधि स्थल पर उन्होंने पुष्प अर्पित किए। उनके साथ कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय संगठक रहे महेंद्र जोशी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी, कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे रामवीर सिकरवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंगल सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।





ये खबर भी पढ़ें...











20 साल बाद क्यों याद आई लाड़ली बहना





दिग्विजय सिंह ने कहा कि 20 साल बाद बीजेपी को लाड़ली बहना क्यों याद आ रही है? उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे आश्वासन देती है। पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था, जिसे भाजपा की सरकार ने बंद किया। अब चुनाव आते ही बेरोजगारी भत्ता याद आ रहा है, जिसमें कई तरह के नियम लगा दिए जाएंगे।





अपंजीकृत संस्था का कोई खाता नहीं होता





कोविड-19 अवधि में RSS के अनुसांगिक संगठनों द्वारा सात करोड़ की दवा, अनाज बांटने की मदद के ट्वीट पर भी दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अपंजीकृत संस्था का कोई खाता नहीं होता, तो यह राशि किस खाते से खर्च हुई? मैंने इसका जवाब वित्त मंत्री से मांगा था, यह राशि काला धन है और इस मामले में मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होना चाहिए।





चुनाव आते ही बढ़ा दिया रिवाल्वर का लाइसेंस का रेट





दिग्विजय सिंह ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में हर काम का मैनू कार्ड लगा है। गृह मंत्री के दफ्तर में रिवाल्वर लाइसेंस का रेट पहले 2 लाख रुपए था। अब चुनाव पास आते ही रिवाल्वर का लाइसेंस लेने के लिए रेट 5 लाख रुपए कर दिए हैं।





एमपी में बंद हुए 29 हजार सरकारी स्कूल





शुजालपुर विधायक व मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार पर दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 5 साल पहले तक 1 लाख 21 हजार सरकारी स्कूल थे। जिनकी संख्या घटकर अब 92 हजार रह गई है। 29 हजार 281 स्कूल बंद कर दिए गए, जिनमें गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते थे और अब वह बच्चे प्राइवेट में जाएंगे।



MP News एमपी न्यूज former Chief Minister Digvijay Singh पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पेसा एक्ट Shujalpur RSS targeted PESA Act शुजालपुर आरएसएस पर निशाना