पूर्व मंत्री कुसुम मेहदले ने दिखाई नाराजगी, बुआ का ट्वीट- वेद पुराणों में सिर्फ 3 लोक पर MP में अनेक लोक, इशारों में किया तंज

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
पूर्व मंत्री कुसुम मेहदले ने दिखाई नाराजगी, बुआ का ट्वीट- वेद पुराणों में सिर्फ 3 लोक पर MP में अनेक लोक, इशारों में किया तंज

Bhopal. मध्यप्रदेश में बीजेपी के लिए रूठे हुए अपनों को मनाने में काफी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। एक को मनाऊं तो दूजा रूठ जाता है की तर्ज पर चुनावी मौसम में वरिष्ठों का रूठना-मनाना जारी है। ताजा नाराजगी बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कुसुम मेहदले की है। वयोवृद्ध नेता ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश पर राय दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बीजेपी को लेकर किया गया उनका तंज है। 



यह लिखा है मेहदले के ट्वीट में 




पूर्व मंत्री अपने ट्वीट में लिखती हैं कि वेद पुराणों में तो केवल तीन लोक ही बताए गए हैं, मध्यप्रदेश में तो अब अनेक लोक हो गए हैं। जिने तीर्थ उतने लोक। यह भी माना जा रहा है कि कुसुम मेहदले ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को लेकर यह तंज किया है। हालांकि उनके ट्वीट पर बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और न ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस पर निशाना साधा है। 




  • यह भी पढ़ें 


  • अगर आज सचिन पायलट कांग्रेस के प्लेन से पैराशूट बांधकर कूद जाएं तो पार्टी को इतनी सीटों का हो सकता है नुकसान, जानिए इस खबर में



  • पहले भी जता चुकी हैं विरोध



    यह पहली बार नहीं है जब कुसुम मेहदले ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। इससे पहले भी वे कई मर्तबा ट्वीट कर सरकार की योजनाओं और नीतियों पर अलग राय व्यक्त कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी भी अब कुसुम मेहदले को उतना गंभीरता से नहीं लेती। बता दें कि कुसुम मेहदले बुंदेलखंड में बीजेपी की कद्दावर नेता रही हैं, उन्होंने लंबे वक्त तक प्रदेश का महिला एवं बाल विकास विभाग संभाला था। 



    भारत सिंह कुशवाहा ने दी प्रतिक्रिया




    इधर प्रदेश के मंत्री भारत सिंह कुशवाहा ने जरूर मेहदले के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक शब्द के कई अर्थ होते हैं, चुनावी मौसम है। आदमी अपने-अपने अनुसार उसका अर्थ निकालता है। मेरा मानना है कि उनका ट्वीट प्रदेश के हित में है। कई महालोक बनाए जा रहे हैं, यह अच्छी बात है। महालोक और तीर्थस्थल ऐसे ही नहीं बनते हैं। यह भावनाओं और दिल से जुड़े होते हैं। 




     


    many people in MP showed displeasure by tweeting Former minister Kusum Mehdale Bhopal News भोपाल न्यूज़ MP में अनेक लोक ट्वीट कर दिखाई नाराजगी पूर्व मंत्री कुसुम मेहदले