Indore : असल पहचान छुपाकर लड़की को ले जाने का आरोप, पुलिस को महाराष्ट्र में मिली

author-image
Lalit Upmanyu
एडिट
New Update
Indore : असल पहचान छुपाकर लड़की को ले जाने का आरोप, पुलिस को महाराष्ट्र में मिली

Indore. शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की को समुदाय विशेष के युवक द्वारा पहचान छुपाकर ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने लड़की को अकोला से बरामद कर लिया है। लड़की लॉ की पढ़ाई कर रही है। परिजन करीब एक महीने से उसे ढूंढ रहे थे। यह मामला पिछले एक हफ्ते से सोश्यल मीडिया पर काफी तूल पकड़ रहा था।



फिलहाल लड़की को परिवार के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक लड़की की मां करीब पंद्रह दिन पहले पुलिस के पास पहुंची थी और बताया था कि उसकी बेटी को सोहेल नामक युवक ले गया है। शुरुआत में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। मामले ने तुल पकड़ा तो पुलिस भी हरकत में आई तो दो दिन में लड़की को मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के अकोला से बरामद कर लिया। लापता होने के बाद एक बार लड़की ने भी अपनी मॉं से संपर्क कर घर लौटने की इच्छा जताई थी। उसके बाद वो माँ के संपर्क में तो रही लेकिन इंदौर नहीं लौटी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढा। 







स्कूल जाने के दौरान मिलता था







जानकारी के मुताबिक दोनों की पहचान पुरानी है। लड़की स्कूल जाती थी, तब सोहेल उसे रास्ते में मिलता था। बाद में सोश्यल मीडिया के जरिए उनकी दोस्ती हो गई। फिर दोनों मिलने लगे। उसने लड़की को बताया था कि वह एक कंपनी में काम करता है। उसने अपना नाम शानू बताया था। लड़की बाद में लॉ की पढ़ाई में लग गई, तब शानू ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। वह उसे खंडवा ले गया। दो हफ्ते वहां रहने के बाद अकोला चला गया। लड़की जिस नंबर से माँ से बात करती थी वह सोहेल का था। इसी की लोकेशन से पुलिस अकोला तक  पहुंची। 



लड़की girl बरामद सोश्यल शानू sohel akola मीडिया police Khandwa malharganj Indore