रतलाम में कांग्रेस विधायक को जेल भिजवाने वाले सरकारी कर्मी ने खाद गोदाम में लगाई फांसी, कांग्रेसी एमएलए मनोज चावला की बढ़ी मुसीबत

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
रतलाम में कांग्रेस विधायक को जेल भिजवाने वाले सरकारी कर्मी ने खाद गोदाम में लगाई फांसी, कांग्रेसी एमएलए मनोज चावला की बढ़ी मुसीबत

आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम जिले की आलोट तहसील के कांग्रेस विधायक मनोज चावला की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। विधायक चावला और कांग्रेस के चार नेताओं को जेल भिजवाने वाले शासकीय कर्मचारी भगतराम ने 7 फरवरी, मंगलवार को खाद के गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 





अभी जेल में ही है कांग्रेस विधायक व अन्य





उल्लेखनीय है कि 10 अक्टूबर 2022 को खाद एवं विपणन संघ खाद एवं उर्वरक पर गोदाम के भगतराम येदु की सूचना एवं रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विधायक मनोज चावला योगेंद्र जादौन सहित अन्य लोगों पर धारा 520/22 एवं 353 ,33 तथा 392 मैं प्रकरण दर्ज किया था। इसी प्रकरण के चलते कांग्रेसी विधायक मनोज चावला, कांग्रेसी नेता एवं एडवोकेट योगेंद्र जादौन फिलहाल इंदौर जेल में बंद है। 





ये खबर भी पढ़ें...











घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला





रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि नवंबर 2022 में आलोट में खाद के गोदाम को लूटने का मामला सामने आया था। इस मामले में गोदाम के कर्मचारी भगतराम की ओर से आलोट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। 6-7 फरवरी की देर रात भगतराम में खाद के गोदाम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। कर्मचारी के परिजनों से भी मौत का कारण पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।





10 नवंबर 2022 को हुआ था यूरिया लूट कांड





दरअसल, 10 नवंबर 2022 को आलोट के नगर बिक्री केन्द्र (सरकारी गोदाम) पर सर्वर समस्या के कारण पीओएस मशीन बंद होने की वजह से किसान परेशान हो रहे थे। तभी विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता योगेन्द्र सिंह जादोन समेत कुछ नेता गोदाम पहुंचे। इन्होंने यहां मौजूद अधिकारी—कर्मचारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। इसके बाद विधायक ने शटर उठाकर किसानों को खाद निकालने का बोला। कई किसान मौके का फायदा उठाकर बिना इंट्री करे खाद ले गए। इस घटनाक्रम से बवाल मच गया। 





लूट व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का हुआ था मामला दर्ज





प्रदेशभर में यह मुदृदा उठने के बाद गोदाम प्रभारी की रिपोर्ट पर विधायक मनोज चावला व कांग्रेस नेता जादोन के खिलाफ लूट व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचा का प्रकरण दर्ज करवा दिया। एफआईआर होते ही पुलिस ने कांग्रेस नेता जादोन को इंदौर से गिफ्तार कर लिया। इन्होंने 12 नवंबर को इंदौर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया था। वहीं मनोज चावला इंदौर की जनप्रतिनिधि कोर्ट में 5 जनवरी को पेश हुए। जनप्रतिनिधि कोर्ट ने विधायक मनोज चावला को जेल भेज दिया फिलहाल मनोज चावला अपने साथियों के साथ इंदौर जेल में बंद है। 







 



रतलाम का यूरिया कांड फांसी लगाकर आत्महत्या शासकीय कर्मचारी भगतराम कांग्रेसी विधायक मनोज चावला शासकीय कर्मी ने लगाई फांसी Congress MLA Manoj Chawla Ratlam urea case government employee Bhagat Government employee hanged himself