MP में कर्मचारियों को राहत: 5 डे वीक 31 मार्च तक लागू रहेगा, GAD ने जारी किया आदेश

author-image
एडिट
New Update
MP में कर्मचारियों को राहत: 5 डे वीक 31 मार्च तक लागू रहेगा, GAD ने जारी किया आदेश

भोपाल. मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों (Govt Employees-Officers) के लिए अच्छी खबर है। शिवराज सरकार (Shivraj Govt) ने अधिकारी-कर्मचारियों की 5 डे वर्किंग (5 Day Working) जारी रखने का फैसला लिया है। इसके लिए 22 अक्टूबर को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने एक आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, कर्मचारियों-अधिकारियों की मिलने वाली 2 दिन की छुट्टी (Holiday) को 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

शनिवार और रविवार की छुट्टी

कोरोना (Corona) की दूसरी लहर के दौरान 8 अप्रैल 2021 को राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को 31 जुलाई तक शनिवार (Saturday Holiday) का भी अवकाश देने का फैसला किया था। 22 जुलाई को यह आदेश 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया। अब इस आदेश की समय सीमा खत्म होने की वाली थी, लेकिन सरकार ने इससे पहले 31 मार्च 2022 तक के लिए इस आदेश को बढ़ा दिया है। यानी प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को रविवार के अलावा शनिवार की छुट्टी भी मिलेगी।

कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

दरअसल, कोरोना के केसेस बढ़ने के कारण यह व्यवस्था लागू की गई थी, लेकिन इस समय प्रदेश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन हो चुका है। सभी ऑफिस पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं। इसलिए माना जा रहा था कि सरकार 5 डे वर्किंग वीक की व्यवस्था को आगे जारी न रखे। 

5 दिन काम 5 Day Working week Govt Employees-Officers अधिकारी कर्मचारियों को राहत SHIVRAJ GOVT. The Sootr कर्मचारी saturday and sunday holiday ऑफिस में काम