ग्वालियर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों पर बोले गोविंद सिंह- नागनाथ या सांपनाथ कोई भी आए, हमें फर्क नहीं पड़ता

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
ग्वालियर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों पर बोले गोविंद सिंह- नागनाथ या सांपनाथ कोई भी आए, हमें फर्क नहीं पड़ता

देव श्रीमाली, GWALIOR. मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि ये बीजेपी का अंदरूनी मामला है। इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, कोई भी आ जाए, कोई सांपनाथ, नागनाथ कोई तो आना है। कोई भी आ जाये कांग्रेस पार्टी को इसकी कोई चिंता नहीं है। यहां तो हमारे पहलवान तैयार खड़े हैं। जनता ने तैयारी कर ली है, लोहा गर्म है चोट करना बाकी है। भारतीय जनता पार्टी का सफाया करने के लिए जनता भी तैयार बैठी है। नवंबर-दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा और प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा।





ये बीजेपी का अंदरूनी मामला- गोविंद सिंह 





2023 की शुरुआत हो चुकी है और यह साल मध्य प्रदेश की सियासत के लिए बेहद महत्वपूर्ण  है। इसी बीच प्रदेश में सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बदलने की सियासी चर्चाओं पर कांग्रेस के सीनियर विधायक और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि वैसे तो यह भारतीय जनता पार्टी का अंदरूनी मामला है इसलिए वह इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं बोलेंगे लेकिन कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क भी नहीं पड़ता है कोई भी सांपनाथ नागनाथ आ जाए।





ये खबर भी पढ़िए...











लोहा गर्म है और हमारे पहलवान चोट करने को तैयार





ग्वालियर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्हें सबक सिखाने के लिए कांग्रेस पार्टी के पहलवान तैयार है। वे बोले लोहा गर्म है।  भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारी का और जीत का कितना भी दावा कर ले लेकिन यह पूरी तरह से साफ है कि लोहा गरम है और चोट करने की देरी है। जनता जवाब देने के लिए बैठी है। नवंबर दिसंबर 2023 का जब वक्त आएगा तो मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जाएगा।





वीडियो देखें- 













गोविंद सिंह का बयान प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों के बीच गोविंद सिंह का बयान Gwalior News Govind statement amidst speculations of state president change नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह एमपी न्यूज Govind Singh statement state Leader of Opposition Dr. Govind Singh