गुजरात दौरे ने बदला भारत जोड़ो यात्रा का शेड्यूल, मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा 23 नवंबर से होगी, 28 को इंदौर आएंगे 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
गुजरात दौरे ने बदला भारत जोड़ो यात्रा का शेड्यूल, मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा 23 नवंबर से होगी, 28 को इंदौर आएंगे 

संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को री-शेड्यूल किया गया है। अब वे 23 नवंबर को बुरहानपुर से मप्र में अपनी यात्रा शुरू करेंगे। ऐसा उनका यात्रा के बीच में गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए जाने के चलते किया गया है। नए शेड्युल के अनुसार अब वह 28 नवंबर को इंदौर में और एक दिसंबर को उज्जैन पहुंचेंगे। पांच दिसंबर को यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। इंदौर में 29 नवंबर को उनकी यात्रा का साप्ताहिक विश्राम होगा और 30 नवंबर को यात्रा बड़ा गणपति से शुरू होगी। हालांकि राहुल की यात्रा 20 नवंबर को मप्र में प्रवेश कर जाएगी और वह बोदरली, बुरहानपुर में नाइट स्टे करेंगे।  21 व 22 नवंबर को गुजरात चुनाव में जाने के चलते यात्रा में ब्रेक होगा।



इस तरह रहेगी मप्र में यात्रा




  • 23 नवंबर - बोदरली बस स्टेंड से सुबह छह बजे चलेगी, सुबह दस बजे सेंट जेवियर स्कूल जैनाबाद में रुकेगी। फिर शाम चार बजे शुरू होगी और सात बजे ट्रांसपोर्ट नगर बुरहानपुर में रुकेगी।


  • 24 नवंबर- सुबह छह बजे से निंबोला बस स्टैंड से चलकर दस बजे असीरगढ़ रूकेगी और फिर चार बजे रनवे होटल से चलकर सात बजे कुमाठी गांव खंडवा में पहुंचेगही, नाइट स्टे रूस्तमपुर खंडवा में होगा।

  • 25 नवंबर- छह बजे से गुप्तेशर मंदिर रूस्तमपुर से चलेगी, दस बजे छेगांव माखन गांव फिर चार बजे चलकर देशगांव पहुंचेगी, खेरदा खरगोन में स्टे।

  • 26 नवंबर- छह बजे खेरदा से चलेगी दस बजे भानबरद पर फिर चार बजे यात्रा यहां से चलकर शाम सात बजे सनावद बस स्टेंड पहुंचेगी, मोटक्का गांव में नाइट स्टे।

  • 27 नवंबर- छह बजे चलेगी, फिर मनिहार खरगोन पहुंचेगी, यहां चार पबजे उमरिया चौकी से फिर यात्रा चलेगी और शाम साढे पांच बजे मैयापुर धाम बलवाडा में पहुंचेगी। शाम को अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने महू जाएंगे और दशहरा मैदान ग्राउंड महू में नाइट स्टे करेंगे।

  • 28 नवंबर- सुबह दशहरा मैदान से शुरु होगी दस बजे राउ में एयू सिनेमा के पास पहुंचेगी, यहां से फिर चार बजे चलकर सात बजे शाम को राजवाड़ा पहुचेंगी। नाइट स्टे फिलहाल खालसा स्टेडियम तय हुआ है। 

  • 29 नवंबर- यात्रा का साप्ताहिक विश्राम

  • 30 नवंबर- सुबह छह बजे बड़ा गणपति से यात्रा चलेगी, रास्ते में रूकते हुए शाम सात बजे तराना गांव सांवेर पहुचेंगी यहां नाइट स्टे।

  • 1 दिसंबर- सुबह छह बजे कैंप साइट से चलेगी और दस बजे निनोरा पहुचेंगी, फिर शाम चार बजे सामाजिक न्याय परिसर में पब्लिक मीटिंग और नाइट स्टे श्री गुरू सांदीपनी इंस्टीट्यूट उज्जैन में। 

  • 2 दिसंबर- सुबह छह बजे आरडी कॉलेज से, दस बजे नजरपुर गांव, चार बजे बस स्टैंड घटिया से चलकर घोसला फाट पर और नाइट स्टे स्काइलार्क प्रोटीन फैक्टरी

  • 3 दिसंबर- कैपं से निकेलेंगे, दस बजे सुमराखेडी तनोदिया गांव पहुचेंगे फिर शाम सात बजे आगर छावनी चौराहा पहुचेंगे, नाइट स्टे काशी बरदिया

  • 4 दिसंबर- बस स्टाप महुडिया आगर से चलेंगे सुबह छह बजे, फिर साढे दस बजे अमला शिवाय होटल के सामने पहुचेंगे, चार बजे जैन मंदिर सुसनेर से चलककर सात बजे मंगेशपुर चौराहा और नाइट स्टे लालाखेडी में

  • 5 दिसबंर- छह बजे कैंप से सुबह दस बजे गर्ल्स होस्टल के पास सोयत कलां आगर में और फिर सात बजे पिपलेश्वर बालाजी मंदिर डोगरगांव पहुचेंगेष नाइट स्टे राजस्थान में होगा।


  • Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra MP MP News राहुल गांधी रैली राहुल गांधी गुजरात दौरा राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा एमपी कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा Congress Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Rally एमपी न्यूज Rahul Gandhi Gujarat Visit