हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जरिए BJP के कब्जे वाली सीट पर ताकत दिखाएगी कांग्रेस, ग्वालियर ग्रामीण में 26 को निकलेगी बड़ी बाइक रैली

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जरिए BJP के कब्जे वाली सीट पर ताकत दिखाएगी कांग्रेस, ग्वालियर ग्रामीण में 26 को निकलेगी बड़ी बाइक रैली

देव श्रीमाली, GWALIOR. जैसे - जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे - वैसे सियासी दलों में रणनीति के हिसाब से आयोजन करने का सिलसिला जारी है । कांग्रेस ने सबसे ज्यादा फोकस अब उन सीटों पर करना शुरू कर दिया है, जहां 2018 के चुनाव में बीजेपी जीती थी। ऐसी ही सीट थी ग्वालियर ग्रामीण की। यहां से जीते भारत सिंह कुशवाह अभी शिवराज सरकार में उद्यानिकी मंत्री है। कांग्रेस अपना हाथ से हाथ जोड़ो अभियान वहीं से शुरू करने जा रही है। वह 26 जनवरी को विशाल तिरंगा निकालकर वहां अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी।



26 जनवरी को करेगी शुभारंभ 



ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में 26 जनवरी को तिरंगा रैली के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ कांग्रेस करेगी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव साहब सिंह गुर्जर ,कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को कांग्रेस की सुबह 10 बजे मोहनपुर से बाइक तिरंगा रैली का शुभारंभ होगा। इसमें दो हजार से बाइक पर तिरंगा लेकर लोग निकलेंगे। यह यात्रा  ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए बेहट तक पहुंचेगी।



ये खबर भी पढ़िए...






नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह करेंगे शुभारंभ



इस बाइक रैली का शुभारंभ मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी इस रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस का कहना है कि तिरंगा रैली का आयोजन गांव-गांव में तिरंगे की आन-बान-शान और भारत की पहचान पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके साथ ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ भी ग्वालियर जिले में किया जाएगा।



विकास यात्रा को लेकर ये कहा



एक और जहां कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करने जा रही है। वहीं दूसरी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकास यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। जब कांग्रेस से पूछा कि क्या यह उसी के जवाब में निकाली जा रही है तो कांग्रेसी नेता साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि बीजेपी को तो यात्रा छोड़िए विकास की बात करने का भी अधिकार नहीं है।  उन्हें अपनी यात्रा का नाम विनाश यात्रा देना चाहिए पूरे मध्यप्रदेश में कहीं कोई विकास नहीं हुआ है और बीजेपी अपने बचाव में लगी है।

 


Elections in Madhya Pradesh Congress will show strength to BJP Bharat Jodo Yatra ग्वालियर में बाइक रैली कांग्रेस ग्वालियर में निकालेगी बाइक रैली बीजेपी को ताकत दिखाएगी कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा bike rally in Gwalior मध्यप्रदेश में चुनाव Congress will take out bike rally in Gwalior